फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Couple Missing News: In the name of searching Sonam, the police kept cutting bushes on both sides of th

Indore Couple Missing News: शिलांग में सोनम की खोज जारी, नहीं मिला अभी तक कोई सुराग

Sun, 08 Jun 2025 02:58 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 08 Jun 2025 02:58 PM IST
सार

गोविंद ने कहा कि मामले की जांच अब सीबीआई को सौंपने में देर नहीं की जाना चाहिए।काॅल डिटेल, संबंधित एरिया में 23 मई को हुए फोन काॅल की डिटेल सहित कई तरह की जांच पुलिस ठीक से नहीं कर पा रही है। दो सप्ताह से सिर्फ खोजबीन के नाम पर समय खराब किया गया।

विज्ञापन
Indore Couple Missing News: In the name of searching Sonam, the police kept cutting bushes on both sides of th
खाई में मिला जैकेट सोनम का। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनम के लापता होने के 16 दिन पूरे हो गए, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। शनिवार को पुलिस ने सड़क के दोनों तरफ खाई वाले हिस्सों की घास और झाड़ियां काटकर सोनम की तलाश तेज की, ताकि कहीं उसका पता चल सके। राजा और सोनम के संपर्क में आए लोगों से पुलिस ने फिर से पूछताछ शुरू की है। गाइड को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया, जिसने बताया कि राजा और सोनम की तीन अन्य पर्यटकों से बातचीत हुई थी और वे भी उनके साथ नजर आए थे।

विज्ञापन


राजा के कपड़े फोरेंसिक जांच के लिए नहीं भेजे गए
सोनम के भाई गोविंद ने शिलांग पुलिस की जांच की धीमी गति पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि लापता होने के चार दिन तक पुलिस ने इसे हादसा मानकर मामूली कार्रवाई की। जब 2 जून को राजा का शव मिला, तब थोड़ी गंभीरता दिखी, लेकिन अब तक राजा के कपड़े फोरेंसिक जांच के लिए नहीं भेजे गए हैं। तीन दिन पहले भेजी गई जैकेट की रिपोर्ट भी नहीं आई है।
विज्ञापन


जांच सीबीआई को सौंपने की मांग, पुलिस की जांच पर उठे सवाल
गोविंद ने कहा कि पुलिस कॉल डिटेल, 23 मई को संबंधित इलाके में हुए फोन कॉल की जांच और अन्य जरूरी जांच ठीक से नहीं कर पा रही है। दो सप्ताह से केवल खोजबीन चल रही है। उन्होंने कहा कि अब अपहरण के एंगल से जांच तेज होनी चाहिए। गोविंद ने आश्चर्य जताया कि पर्यटन स्थल होने के बावजूद शिलांग की सड़कों पर सुरक्षा कैमरे नहीं लगे हैं। साथ ही होम स्टे के कैमरे के फुटेज मिलने में भी पुलिस ने काफी देरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed