फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News First FIR registered in Bhairunda police station for burning stubble arson in fields not stopping

Sehore News: भैरुंदा थाने में नरवाई जलाने पर पहली एफआईआर दर्ज, नहीं थम रही खेतों में आगजनी

Mon, 24 Mar 2025 03:17 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Mon, 24 Mar 2025 03:17 PM IST
सार

प्रभावित किसानों ने बताया कि उन्होंने अपनी फसल की कटाई के लिए मजदूरों को बुलाया था। लेकिन आग लगने से उनकी सारी मेहनत बर्बाद हो गई। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और पंचनामा बनाया।

विज्ञापन
Sehore News First FIR registered in Bhairunda police station for burning stubble arson in fields not stopping
गेहूं के खेत में आग लगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेतों में आगजनी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रतिदिन खेतों में आगजनी के समाचार किसानों के आंखों में आंसू ला रहे हैं। खेतों में नरवाई जलाने को लेकर जिले के भैरुंदा थाने में पहली एफआईआर दर्ज हुई है।

विज्ञापन


जिले के भैरूंदा जनपद के प्रभारी खंड पंचायत अधिकारी आशोक मिश्रा की सूचना पर ग्राम हालियाखेड़ी निवासी किसान शंकरलाल के विरुद्ध खेत की नरवाई जलाने पर भैरुंदा थाने में बीएनएस की धारा-223 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। किसान शंकरलाल द्वारा मूंग की फसल बोने के लिए जान बूझकर गेहूं की नरवाई में आग लगाई गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ओलावृष्टि से फसल नुकसान का कांग्रेस ने लिया जायजा, प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि नरवाई जलाने से हानिकारक गैसों का उत्सर्जन होता है, जिससे पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस बात को दृष्टिगत रखते हुए खेत में नरवाई जलाने को प्रतिबंधित किया गया है। नरवाई जलाना कृषि और पर्यावरण दोनों के लिए हानिकारक है। इसके कारण विगत वर्षों में गंभीर अग्नि दुर्घटनाएं घटित हो चुकी हैं तथा व्यापक संपत्ति की हानि भी हो चुकी है।

गेहूं के खेत में आग लगने से चार किसानों की 22 एकड़ की फसल जली
जिले के अहमदपुर थाना क्षेत्र में रविवार को भीषण आगजनी की घटना हुई, जिसमें किसानों की 22 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि किसान चाहकर भी अपनी फसल नहीं बचा सके। यह हादसा ऐसे समय में हुआ जब किसान कटाई की तैयारियों में जुटे थे। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग इतनी तेजी से फैली कि किसान अपनी फसल को बचा नहीं पाए।


यह भी पढ़ें: योग गुरु की हार्टअटैक से मौत, योग कराने के लिए जाते समय कार में हुई मौत

प्रभावित किसानों ने बताया कि उन्होंने अपनी फसल की कटाई के लिए मजदूरों को बुलाया था, लेकिन आग लगने से उनकी सारी मेहनत बर्बाद हो गई। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और पंचनामा बनाया। बताया जाता है कि आगजनी में अहमदपुर थाना क्षेत्र के मंडखेड़ा के किसान उमा मीणा पत्नी नरेंद्र मीणा की 8 एकड़, राजमल प्रेम सिंह मीणा की 8 एकड़, बाबूलाल की चार एकड़ सहित अन्य किसानों की फसल जल गई।



सूचना मिलने पर मंद खेड़ा हिनौती सहित आसपास के किस बड़ी संख्या में आग बुझाने मौके पर पहुंचे। उपस्थित लोगों ने खेत की मेड़ों पर खड़े वर्षों की टहनियों तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया। वहीं, कुछ किस अन्य साधनों से पानी लेकर आग बुझाने पहुंचे। इस बीच किसानों द्वारा ट्रैक्टर की बख्खर से हकाई की। प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed