फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Dead body found in Salkanpur pond: ‘Om’ tattoo on right hand sparks mystery and panic in village

Sehore news: सलकनपुर तालाब से मिली दो-तीन दिन पुरानी लाश, दाहिने हाथ पर ‘ॐ’ का निशान, पहचान जुटा रही पुलिस

Mon, 06 Oct 2025 06:00 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Mon, 06 Oct 2025 06:00 PM IST
सार

सीहोर के देवीधाम सलकनपुर में तालाब से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के हाथ पर ‘ॐ’ का निशान मिला। शव तीन-चार दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव निकालकर मर्ग कायम किया और पहचान व मौत के कारणों की जांच शुरू की है। 

विज्ञापन
Sehore news: Dead body found in Salkanpur pond: ‘Om’ tattoo on right hand sparks mystery and panic in village
सलकनपुर के तालाब में मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले के प्रसिद्ध देवीधाम सलकनपुर में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास स्थित तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। जैसे ही ग्रामीणों ने तालाब के बीचोंबीच लाश देखी, पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन


शव देखने वालों ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच लग रही है। सबसे खास बात यह रही कि उसके दाहिने हाथ पर स्पष्ट रूप से ‘ॐ’ का निशान गुदा हुआ था। यही निशान अब पुलिस के लिए पहचान की सबसे बड़ी कड़ी बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक आसपास के किसी क्षेत्र का हो सकता है, क्योंकि देवीधाम में रोजाना श्रद्धालु और राहगीर बड़ी संख्या में आते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जमीन विवाद में हथियारबंद बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, सात पर मामला दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दिन पुराना शव, बेल और कचरे में फंसा मिला
पुलिस के मुताबिक, शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा था और तालाब की बेलों तथा कचरे में उलझा हुआ मिला। अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत तीन से चार दिन पहले हुई होगी। लंबे समय तक पानी में पड़े रहने से शव फूल गया था और आज सुबह वह पानी की सतह पर आ गया। दृश्य बेहद भयावह था, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

पुलिस और सफाईकर्मियों ने निकाला शव, जांच में जुटी टीम
सूचना मिलते ही सलकनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय स्वीपरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पहचान के प्रयास जारी हैं। इस घटना के बाद सलकनपुर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कोई इसे हत्या की आशंका से जोड़ रहा है, तो कोई इसे आत्महत्या मान रहा है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में सूचना भिजवाकर लापता व्यक्तियों के बारे में जानकारी मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed