फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Armed miscreants opened fire indiscriminately over a land dispute

Gwalior News: जमीन विवाद में हथियारबंद बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, सात पर मामला दर्ज

Mon, 06 Oct 2025 11:28 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 06 Oct 2025 11:28 AM IST
सार

फायरिंग का विरोध करते हुए पीड़ित परिवार ने बदमाशों पर पथराव कर दिया, जिससे आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गौरव, विनोद, दिनेश, मुकेश और तीन अन्य अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Gwalior News: Armed miscreants opened fire indiscriminately over a land dispute
जमीन विवाद में हथियार लेकर पहुंचे दबंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में जमीन विवाद को लेकर हथियारबंद बदमाशों द्वारा फायरिंग करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बदमाशों ने लाइसेंसी हथियार से हवाई फायर किया, जिसके जवाब में दूसरे पक्ष ने पथराव कर दिया। यह घटना रविवार शाम ग्वालियर थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने इस मामले में सात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गिरवाई गांव निवासी नरेंद्र कुशवाहा अपने परिवार के साथ छत्री मंडी निवासी दीक्षित की जमीन पर बटाई का काम करते हैं। जब नरेंद्र अपने परिवार के साथ खेत पर काम कर रहे थे, तभी एक दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाश कारों में सवार होकर वहां पहुंचे। उन्होंने जमीन पर अपना हक जताते हुए नरेंद्र को धमकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Deadly Cough Syrup: दवा कंपनी का सच तलाशने तमिलनाडु जाएगा विशेष जांच दल, 16 बच्चों की मौत; लगातार बढ़ रहा आंकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेंद्र कुशवाहा द्वारा इसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में गाली गलौज शुरू हो गई। इसी दौरान, हथियारबंद बदमाशों में से एक ने अपनी लाइसेंसी राइफल से हवा में फायर कर दिया। फायरिंग होते ही नरेंद्र का परिवार भड़क उठा और उन्होंने बदमाशों पर पथराव करना शुरू कर दिया। पथराव और फायरिंग की यह पूरी घटना नरेंद्र कुशवाहा के एक अन्य साथी ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली।पथराव होता देख सभी हथियारबंद बदमाश मौके से भाग खड़े हुए। नरेंद्र ने अपने परिवार के साथ थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने नरेंद्र की शिकायत और वीडियो के आधार पर गौरव, विनोद, दिनेश, मुकेश और तीन अन्य अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इन आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि जिस दीक्षित की जमीन को लेकर नरेंद्र राठौड़ अपने परिवार के साथ बटाई कम कर रहा था, उस जमीन को दीक्षित ने कब्जा करने आए बदमाशों ने कुछ दिन पहले ही बेच दी थी। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed