{"_id":"64eafcd980aea0f6b70072ea","slug":"sehore-news-bears-attack-devotees-in-devi-dham-salkanpur-two-injured-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: देवी धाम सलकनपुर में श्रद्धालुओं पर भालुओं का हमला, दो लोग हुए घायल, वन विभाग की टीम सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: देवी धाम सलकनपुर में श्रद्धालुओं पर भालुओं का हमला, दो लोग हुए घायल, वन विभाग की टीम सक्रिय
Sun, 27 Aug 2023 01:05 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:05 PM IST
सार
Sehore News: सीहोर जिले में स्थित देवी धाम सलकनपुर में श्रद्धालुओं पर भालुओं ने हमला कर दिया। इस दौरान दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है, घायलों को दी तत्काल मुआवजा राशि दी गई।
विज्ञापन
घायल का इलाज जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर के प्रसिद्ध सलकनपुर धाम पर रविवार सुबह श्रद्धालुओं पर भालू ने हमला कर दिया। इसमें दो श्रद्धालु घायल हो गए। घायल श्रद्धालु मंडी दीप के बताए जा रहे हैं। वे अपने तीन साथियों के साथ में सलकनपुर में मां बिजासन के दर्शन करने के लिए आए थे, तभी मंदिर के ऊपर सीढ़ियों पर भालू ने अचानक हमला कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मंडी दीप निवासी गजेंद्र कुशवाह, आनंद और एक अन्य साथी रविवार को सलकनपुर में दर्शन करने के लिए आए थे। वे सीढ़ी मार्ग से ऊपर पहुंचे थे, तभी मंदिर के नीचे सीढ़ियों पर जंगल से आए दो भालुओं ने हमला कर दिया। भालू के हमले से वहां पर थोड़ी देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। रविवार को अवकाश के कारण सलकनपुर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी पहुंचते हैं।
विज्ञापन
भालू ने गजेंद्र कुशवाह पर तेज हमला किया है। उनको करीब 250 टांके लगे हैं। आनंद के पैर में भालू ने हमला किया। जैसे ही भालुओं ने श्रद्धालु गजेंद्र एवं आनंद पर भी हमला किया तो थोड़ी देर के लिए वे भी कुछ समझ नहीं पाए। बाद में वहां मौजूद लोगों ने शोर-शराबा करके भालुओें का भगाया और घायलों को रेहटी स्थित बिजासन अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
यहां पर डॉ एके नायर एवं उनकी टीम ने तत्काल घायल गजेंद्र कुशवाह एवं आनंद का इलाज शुरू किया। गजेंद्र कुशवाह पर तेज हमला है। फिलहाल उन्हें अस्पताल में ही रखा गया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई। बताया जाता है कि घायलों को तत्काल मुआवजा राशि भी जा रही है।
