{"_id":"64b02b2683f61782ca092917","slug":"sehore-news-19-animals-infected-with-lumpy-disease-treatment-of-animals-started-for-prevention-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: 19 पशु लंपी बीमारी से संक्रमित, रोकथाम के लिए पशुओं का उपचार शुरू, 15 जुलाई तक चलेगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: 19 पशु लंपी बीमारी से संक्रमित, रोकथाम के लिए पशुओं का उपचार शुरू, 15 जुलाई तक चलेगा टीकाकरण
Thu, 13 Jul 2023 10:19 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 13 Jul 2023 10:19 PM IST
सार
Sehore News: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में 19 पशु लंपी बीमारी से संक्रमित पाए गए। इसकी रोकथाम के लिए पशुओं का उपचार शुरू हो चुका है। 15 जुलाई तक टीकाकरण अभियान चलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पशुओं में लंपी स्किन डिजीज का प्रकोप प्रारम्भ हो गया है। सीहोर नगरपालिका क्षेत्र में 19 पशु लंपी बीमारी से संक्रमित पाये गये हैं। बीमारी की रोकथाम के लिए बीमार पशुओं का उपचार किया जा रहा है तथा स्वस्थ पशुओं में टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देश पर सीहोर नगरपालिका क्षेत्र में तीन दिवसीय टीकाकरण अभियान चलाया गया है। इसके लिए सीहोर के अन्य विकास खंड से पशु चिकित्सकों एवं पेरावेट की सेवायें ली जा रही हैं। गुरुवार को पहले दिन टीकाकरण का कार्य सुबह 10 बजे प्रारम्भ किया गया। बीच में वर्षा के कारण टीकाकरण कार्य अवरूद्ध रहने के बाद शाम पांच बजे तक 594 पशुओं का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण में 102 निराश्रित पशु हैं, जो सड़क पर पाये गये। यह अभियान 15 जुलाई तक चलेगा, जिसमें सीहोर नगरपालिका के शत प्रतिशत पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
नागरिकों को सलाह दी जा रही है की वे अपने पालतू पशुओं को सड़क पर न छोड़ें। उन्हें अपने घर पर ही बांधे, अन्यथा उन्हें निराश्रित समझकर गौशालाओं में भेज दिया जाएगा। यह अभियान पशुपालन विभाग, नगरपालिका एवं जिला प्रशासन के सहयोग से चलाया जा रहा है। भैरूंदा नगर परिषद क्षेत्र में गुरुवार शाम तक लगभग 800 पशुओं में टीकाकरण किया गया। सीहोर-भैरूंदा नगरीय क्षेत्रों में विभागीय चिकित्सकों के अतिरिक्त नगरपालिका/नगर परिषद के अधिकारी/कर्मचारी टीकाकरण के कार्य एक अभियान के रूप में चला रहे हैं।
विज्ञापन
