फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News 100 percent benefit of citizens from government schemes and services

Sehore News: शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं से सभी नागरिकों को करें लाभान्वित, MJSA का दूसरा चरण 10-25 मई तक चलेगा

Mon, 01 May 2023 06:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 01 May 2023 06:39 PM IST
सार

सीहोर कलेक्टर ने पंचायत सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने कहा, शासकीय योजनाओं और सेवाओं से सभी नागरिकों को लाभान्वित किया जाना चाहिए। बता दें कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का दूसरा चरण 10 से 25 मई तक चलाया जाएगा।

विज्ञापन
Sehore News 100 percent benefit of citizens from government schemes and services
पंचायत सभाकक्ष में टीएल बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर में शासकीय विभागों से आम नागरिकों द्वारा की जाने वाली शिकायतों और उनकी समस्याओं के शत-प्रतिशत निराकरण के लिए प्रदेश में 10 मई से 25 मई तक मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का दूसरा चरण चलाया जाएगा। इसके लिए कलेक्टर प्रवीण सिंह ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर तथा शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं से लाभ आम नागरिकों को प्रदान कर इस अभियान को सफल बनाए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभागीय और सीएम हेल्पलाइन के लंबित आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण, अभियान में 15 विभाग की 67 सेवा प्रदान करने के अलावा ऐसे सभी विभाग जो किसी न किसी रूप में नागरिकों को सेवाएं प्रदान करते हैं, वह भी इस अभियान के तहत लोगो को प्राथमिकता से सेवाएं प्रदान करें। इसके साथ ही कलेक्टर सिंह ने सीएम हेल्पलाइन, समाधान ऑनलाइन, सीएम मॉनिट, लंबित आवेदनों तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रमों के दौरान प्राप्त आवेदनों और कार्यक्रमों के दौरान की गई घोषणाओं का समय सीमा में निराकरण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि पंचायतों एवं नगरों के जिन वार्डों में लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं के पंजीयन रह गए है, वहां पंजीयन की कार्रवाई शीघ्र पूर्ण की जाए। ताकि सभी पात्र महिलाओं को योजना से लाभान्वित किया जा सके।
विज्ञापन


कलेक्टर सिंह ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 के तहत जिले की समस्त नगरीय निकायों में स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 तथा जीएफसी स्टार रेटिंग के सर्वेक्षण के पूर्व जमीनी सत्यापन के लिए निकायवार दल गठित किए गए हैं। गठित दल के अधिकारी स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 एवं जीएफसी स्टार रेटिंग के जमीनी सत्यापन के लिए फील्ड पर पहुंचकर छोटी से छोटी चीजों को देखे और वस्तु स्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। कलेक्टर सिंह ने कहा कि गत दिवस बारिश और ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति का अधिकारी खेतों में पहुंचकर निरीक्षण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व प्रकरणों तथा आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा...
बैठक में कलेक्टर सिंह ने राजस्व संबंधी प्रकरणों तथा आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी राजस्व अधिकारियों को प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नामातंरण, सीमांकन, बंटवारा संबंधी प्रकरणों पर चर्चा करते हुए कहा कि कोई भी लंबित प्रकरण न रहे, प्रकरणों पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करते हुए नियमानुसार उनका निराकरण किया जाए। 


जिले में 64,540 किसानों से 5 लाख 96 हजार 044 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी...
जिले में समर्थन मूल्य पर किसानों से गेहूं उपार्जन का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अपनी उपज लेकर उपार्जन केन्द्र आने वाले किसानों को किसी प्रकार असुविधा न हो यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने किसानों को फसल का भुगतान भी समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 64 हजार 540 किसानों से कुल 5 लाख 96 हजार 044 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। साथ ही 4 लाख 62 हजार 622 मीट्रिक टन गेहूं का परिवहन किया जा चुका है। जिले में गेहूं विक्रय के लिए कुल 83 हजार 404 किसानों ने पंजीयन कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed