Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Confusion Over Navodaya Exam Centres Leaves Children and Parents Rushing Between Schools, Many Delayed

सीहोर: नवोदय परीक्षा में शिक्षा विभाग का फ्लॉप शो, प्रवेश पत्र की गफलत में स्कूलों के चक्कर काटते रहे बच्चे

Sat, 28 Nov 2026 08:39 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sat, 28 Nov 2026 08:39 PM IST
सार

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के दिन प्रवेश पत्रों में केंद्र की जानकारी को लेकर भ्रम फैल गया। बच्चे और अभिभावक सुबह से स्कूलों के चक्कर काटते रहे। अधिकारियों ने प्रिंटिंग मिस्टेक और स्कूलों के मिलते-जुलते नामों को वजह बताया।

विज्ञापन
Sehore: Confusion Over Navodaya Exam Centres Leaves Children and Parents Rushing Between Schools, Many Delayed
स्कूल के बाहर मौजूद बच्चे और परिजन - फोटो : credit

विस्तार

बच्चों के भविष्य की पहली बड़ी परीक्षा और जिम्मेदार शिक्षा विभाग की ऐसी लापरवाही कि अभिभावक अपने बच्चों को लेकर सुबह से ही एक परीक्षा केंद्र से दूसरे केंद्र तक भटकते रहे। जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा के दिन सीहोर जिला मुख्यालय पर अव्यवस्थाओं का ऐसा नजारा सामने आया, जिसने शिक्षा विभाग की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। 

विज्ञापन


प्रवेश पत्रों में परीक्षा केंद्रों के नाम और डाइस कोड को लेकर सामने आई गफलत ने सैकड़ों परिवारों को परेशान कर दिया। कोई इंदौर-भोपाल बायपास स्थित सांदीपनि विद्यालय पहुंचा तो कोई सांदीपनि स्कूल क्रमांक-1 के चक्कर काटता रहा। सही केंद्र की तलाश में अभिभावकों और बच्चों की भागदौड़ मची रही। इस अव्यवस्था के बीच बड़ी संख्या में बच्चे परीक्षा केंद्रों पर देरी से पहुंचे। मामले को लेकर अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा और अधिकारियों को भी तीखी बहस का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सुबह छह बजे से शुरू हुई बच्चों और अभिभावकों की अग्निपरीक्षा
जवाहर नवोदय विद्यालय श्यामपुर में प्रवेश के लिए श निवार को जिलेभर के विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके लिए जिला मुख्यालय के विभिन्न हाईस्कूल और हायर सेकंडरी स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा में करीब 2000 से अधिक विद्यार्थियों के शामिल होने की तैयारी थी। परीक्षा का समय सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित था, जबकि विद्यार्थियों को सुबह 10:30 बजे तक केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समय से पहले पहुंचने की चिंता में कई अभिभावक सुबह छह बजे ही अपने बच्चों को लेकर सीहोर पहुंच गए थे लेकिन उन्हें क्या पता था कि जिस परीक्षा की तैयारी के लिए बच्चों ने महीनों मेहनत की है, उसी दिन शिक्षा विभाग की अव्यवस्था उनके लिए सबसे बड़ी परेशानी बन जाएगी।

ये भी पढ़ें: छतरपुर: बीएड परीक्षा में पकड़े गए 4 मुन्नाभाई, असली परीक्षार्थियों की जगह दे रहे थे पेपर, पुलिस के हवाले किया

एक स्कूल से दूसरे स्कूल भटकते रहे मासूम
अधिकांश अभिभावक सबसे पहले इंदौर-भोपाल बायपास स्थित सांदीपनि विद्यालय पहुंचे। यहां पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि इस नाम से यहां कोई परीक्षा आयोजित नहीं हो रही है। इसके बाद अभिभावक बच्चों को लेकर सांदीपनि स्कूल क्रमांक-1 हायर सेकंडरी स्कूल पहुंचे। यहां भी उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। 

लगातार एक केंद्र से दूसरे केंद्र तक भटकने के बाद परेशान अभिभावक और विद्यार्थी आखिरकार मंडी क्षेत्र स्थित सांदीपनि मनुबेन स्कूल पहुंचे। तब जाकर उन्हें वास्तविक परीक्षा केंद्र की जानकारी मिल सकी। इस दौरान बच्चों का समय बर्बाद हुआ और परीक्षा छूटने का डर उनके चेहरों पर साफ दिखाई दिया।

डाइस कोड की गफलत ने बढ़ाई परेशानी
अभिभावकों का आरोप है कि प्रवेश पत्रों में परीक्षा केंद्रों की जानकारी सही तरीके से नहीं दी गई थी। स्कूलों के नाम में समानता और डाइस कोड की कथित गलतियों ने पूरी व्यवस्था को उलझाकर रख दिया। अभिभावकों का कहना था कि यदि शिक्षा विभाग ने प्रवेश पत्र जारी करने से पहले केंद्रों की जानकारी का ठीक से सत्यापन कर लिया होता तो बच्चों और परिवारों को इस तरह परेशान नहीं होना पड़ता। 

परीक्षा केंद्र की सही जानकारी देने की जिम्मेदारी विभाग की थी, लेकिन उसकी चूक का खामियाजा मासूम विद्यार्थियों को भुगतना पड़ा। अभिभावकों ने सवाल उठाया कि आखिर प्रवेश पत्रों की जांच किस स्तर पर की गई थी और इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े दस्तावेजों में गलतियां कैसे रह गईं?

तहसीलदार और बीआरसी से तीखी बहस
मंडी स्थित सांदीपनि मनुबेन स्कूल के बाहर परेशान अभिभावकों का आक्रोश फूट पड़ा। केंद्र की जानकारी को लेकर अभिभावकों और मौके पर मौजूद अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई। तहसीलदार अमित सिंह और बीआरसी के सामने अभिभावकों ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि बच्चों ने प्रवेश परीक्षा के लिए मेहनत की, अभिभावकों ने समय और पैसा खर्च किया, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही ने परीक्षा के दिन ही उन्हें मानसिक तनाव में डाल दिया। 


अभिभावकों ने आरोप लगाया कि इस तरह की अव्यवस्था से बच्चों का भविष्य प्रभावित हो सकता था। मौके पर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।

अधिकारियों ने बताया प्रिंटिंग मिस्टेक
मामले में अधिकारियों की ओर से प्रिंटिंग मिस्टेक और सांदीपनि स्कूलों के एक जैसे नाम होने के कारण भ्रम की स्थिति बनने की बात सामने आई। तहसीलदार अमित सिंह ने परीक्षा केंद्र को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि प्रवेश पत्र पर विद्यालय का नाम सही दर्ज था, लेकिन स्कूल के हाईवे पर शिफ्ट होने की अधूरी जानकारी के कारण अभिभावक भ्रमित हुए। 

डाइस कोड में संभावित विसंगति को लेकर उन्होंने कहा कि इसकी सटीक जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी ही दे पाएंगी। हालांकि सवाल यह है कि जब स्कूल के स्थानांतरण और परीक्षा केंद्र की जानकारी विभाग के पास थी तो अभिभावकों को समय रहते स्पष्ट सूचना क्यों नहीं दी गई?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed