फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore Computer Baba says BJP government is making plans but mother cow does not vote hence no plan is made

Sehore: कंप्यूटर बाबा बोले- बीजेपी सरकार योजना बना रही, लेकिन गौमाता वोट नहीं देती इसलिए कोई प्लान नहीं बनाया

Wed, 04 Oct 2023 10:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 04 Oct 2023 10:58 PM IST
सार

Sehore Computer Baba:  कंप्यूटर बाबा ने सियासी पिच पर भी बैटिंग करना शुरू कर दिया है। उन्होंने सीहोर जिले के बुधनी में कहा, बीजेपी सरकार योजनाएं तो बना रही है, लेकिन गौमाता वोट नहीं देती इसलिए योजना नहीं बना रहे।

विज्ञापन
Sehore Computer Baba says BJP government is making plans but mother cow does not vote hence no plan is made
कंप्यूटर बाबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव अब नजदीक है। अब कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने एक बार फिर कंप्यूटर बाबा ने मैदान संभाल लिया है। कंप्यूटर बाबा गौ संरक्षण के मुद्दे पर प्रदेश की बीजेपी सरकार को घेरने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए वह पूरे प्रदेश में एक यात्रा कर रहे हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि नदी संरक्षण प्राधिकरण के प्रमुख रह चुके नामदेव दास त्यागी कंप्यूटर बाबा इसी यात्रा के दौरान बुधनी पहुंचे। जहां उनका स्वागत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया। आपको बता दें, पूर्व में कमलनाथ सरकार में बाबा नर्मदा संरक्षण को लेकर भी सुर्खियों में रहे थे। हालांकि, कमलनाथ सरकार जाते ही बाबा ने कभी नदी संरक्षण को लेकर न कोई बयान दिया न ही कभी कोई आंदोलन किया।
विज्ञापन


जब-जब चुनाव नजदीक आते हैं, तब-तब कंप्यूटर बाबा एक नए बिगुल के साथ क्षेत्र में सक्रिय दिखाई देते हैं। उन्होंने वर्तमान सरकार बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार दुनिया भर की योजनाओं की घोषणा कर रही है, लेकिन गौमाता आज पूरे प्रदेश में रोड पर तड़प-तड़प के मर रही है, जिसके लिए कोई योजना पिछले सालों में सरकार ने नहीं बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उन्होंने कहा कि इस बार मध्यप्रदेश में सरकार तो वही आएगी जो गौ माता की रक्षा करेगी। बीजेपी सरकार ने विभिन्न योजनाएं बनाई, लेकिन गौ माता के लिए कोई योजना नहीं बने। क्योंकि गौमाता वोट नहीं देती है। मध्यप्रदेश में सड़कों पर आए दिन गौमाता दुर्दशा का शिकार हो रही है और तड़प-तड़प कर दम तोड़ रही है। वह जनता से अनुरोध कर रहे हैं कि ऐसी सरकार को लाएं, जिनके राज में गौमाता सड़क पर न पड़ी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed