{"_id":"6b02cd8d079d426797061539","slug":"sehore-upsc-student-ankita-thakur-dies-of-dengue-mother-sister-also-infected-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर: डेंगू से यूपीएससी छात्रा की मौत, पांच दिन में पांच लाख खर्च कर भी नहीं बचा सके; मां-बहन भी संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर: डेंगू से यूपीएससी छात्रा की मौत, पांच दिन में पांच लाख खर्च कर भी नहीं बचा सके; मां-बहन भी संक्रमित
Sun, 22 Nov 2026 04:40 PM IST
सीहोर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: सीहोर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 04:40 PM IST
सार
सीहोर के बुधनी की 21 वर्षीय यूपीएससी अभ्यर्थी अंकिता ठाकुर की भोपाल के निजी अस्पताल में डेंगू और ब्रेन स्ट्रोक से मौत हो गई। पांच दिन के इलाज पर परिवार ने करीब पांच लाख रुपये खर्च किए। अंकिता की मां और छोटी बहन भी डेंगू संक्रमित मिली हैं।
विज्ञापन
डेंगू ने ली छात्रा की जान
- फोटो : Amarujala.com/AI
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तैयारी कर रही 21 वर्षीय छात्रा अंकिता ठाकुर की भोपाल के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण ब्रेन स्ट्रोक और डेंगू बताया गया है। युवती के परिजनों ने पांच दिन के इलाज में करीब पांच लाख रुपये खर्च किए। पीड़िता के अलावा उसकी मां और छोटी बहन भी डेंगू से पीड़ित पाई गई हैं। एक ही घर में तीन सदस्यों के संक्रमित मिलने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं।
अस्पताल में बिगड़ी हालत
बुधनी निवासी 21 वर्षीय अंकिता ठाकुर को 16 नवंबर को बुखार आने पर परिजनों ने बुधनी सिविल अस्पताल में दिखाया था। डॉक्टरों ने खून की जांच की सलाह दी और अगले दिन रिपोर्ट आने की बात कही। 17 नवंबर को रिपोर्ट मिलने के बाद अंकिता को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान उसे ड्रिप चढ़ाई गई और दो इंजेक्शन लगाए गए। इसके तुरंत बाद अंकिता को तेज ठंड लगने लगी। मां रागिनी ठाकुर की सूचना पर डॉक्टरों ने ड्रिप हटाई और अन्य दवाएं दीं। हालांकि, कुछ ही देर में अंकिता को उल्टियां हुईं और वह अचेत हो गई। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे नर्मदापुरम भेज दिया।
ये भी पढ़ें- इतनी सी बात से गई तीन जान: देवरानी को आटा न देने पर पति ने डांटा, पत्नी ने दो बच्चों संग खाया जहर; तीनों मृत
विज्ञापन
भोपाल में पांच दिन चला इलाज
नर्मदापुरम के निजी नर्सिंग होम में जांच के दौरान अंकिता के रक्त में प्लेटलेट्स की अत्यधिक कमी पाई गई। अस्पताल में एसडीपी और आरडीपी जैसी सुविधाएं न होने के कारण उसे तत्काल भोपाल के लिए रेफर कर दिया गया। भोपाल के निजी अस्पताल में अंकिता पांच दिनों तक चिकित्सा सघन निगरानी इकाई (एमआईसीयू) में वेंटिलेटर पर रही। परिजनों के अनुसार वहां प्रतिदिन का खर्च लगभग पचास हजार रुपये आ रहा था। अंकिता पढ़ाई के साथ बुधनी के निजी विद्यालय में अध्यापन भी करती थी।
एक ही घर में तीन लोग संक्रमित
अंकिता की छोटी बहन राशि और मां रागिनी ठाकुर की जांच रिपोर्ट भी डेंगू पॉजिटिव आई है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों के डेंगू की चपेट में आने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया है। उधर, मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी बड़ोदिया ने बताया कि बुधनी सिविल अस्पताल में डेंगू की जांच सुविधा उपलब्ध नहीं है, यह जांच केवल जिला चिकित्सालय में ही होती है। उन्होंने कहा कि अंकिता की गंभीर स्थिति को देखते हुए ही उसे नर्मदापुरम भेजा गया था।