फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: The miscreant was taken away while sleeping, the court sentenced five years rigorous imprisonment

सीहोर: नाबालिग को सोते समय उठा ले गया था बदमाश, कोर्ट ने सुनाई पांच साल कठोर कारावास की सजा

Wed, 20 Apr 2022 05:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 20 Apr 2022 05:53 PM IST
सार

विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) अशोक भारद्वाज ने अभियुक्त संदीप पिता रामसिंह खाती निवासी दिवाड़िया थाना इछावर को पॉक्सो एक्ट में पांच वर्ष कठोर कारावास एवं ढाई हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। उसे सीहोर में नाबालिग लड़की को सोते समय घर से उठाकर अपहरण करने के मामले में दोषी करार दिया गया है।
 

विज्ञापन
Sehore: The miscreant was taken away while sleeping, the court sentenced five years rigorous imprisonment
हाईकोर्ट। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीहोर में नाबालिग लड़की को सोते समय घर से उठाकर अपहरण करने के मामले में दोषी संदीप पिता रामसिंह खाती निवासी दिवाड़िया थाना इछावर को पॉक्सो एक्ट में पांच वर्ष कठोर कारावास एवं ढाई हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) अशोक भारद्वाज ने उसे दोषी  करार देते हुए उक्त सजा दी है।
विज्ञापन


मीडिया सेल प्रभारी केदार कौरव ने बताया कि फरियादी नाबालिग ने शिकायत की थी कि 7 अक्टूबर 2019 को अपनी मां के साथ कमरे में सो रही थी। उसके पापा कमरे के बाहर सो रहे थे। उसी रात करीब 1 बजे उसके गांव का संदीप खाती आया तथा उसे सोते हुए उठा ले गया। घर के बाहर पहुंचते ही अभियोक्त्री की नींद खुल गई और वह चिल्लाने लगी। मां बाहर आई तो संदीप तेजी से भागने लगा। लड़की के माता-पिता भी आरोपी संदीप का पीछा करते हुए आ रहे थे तो संदीप उसे दुर्गा जी के मंदिर के पास छोड़कर भाग गया। इसके बाद थाने पर शिकायत की थी। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान संदीप पिता रामसिंह खाती को दोषी करार दिया और पांच वर्ष कठोर कारावास के साथ ढाई हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed