{"_id":"5e3de26b8ebc3ee60e76826c","slug":"sdm-anil-sapakale-arrested-for-falsely-attacking-his-office-at-chhatarpur-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेशः अपने कार्यालय पर झूठा हमला कराने वाला एसडीएम अनिल सपाकाले गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेशः अपने कार्यालय पर झूठा हमला कराने वाला एसडीएम अनिल सपाकाले गिरफ्तार
Sat, 08 Feb 2020 03:49 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 08 Feb 2020 03:49 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने शुक्रवार को अपने ही कार्यालय पर पांच फरवरी को फर्जी हमला कराने के दोषी उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अनिल सपाकाले को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी जयराज कुबेर के नेतृत्व वाली टीम ने इस हमले के लिए उपयोग की गई देशी पिस्टल और बेसबॉल बैट समेत सभी हथियार भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, एसडीएम ने अमित सिंह, अर्जुन श्रीवास्तव, जावेद अख्तर आदि की मदद से अपने कार्यालय परिसर में फायरिंग करने और वाहनों में तोड़फोड़ कराकर फर्जी हमले का ड्रामा रचा था। उसने इसका आरोप एक निर्दोष आदमी अभय भदौरिया पर लगा दिया। भदौरिया की एक अन्य व्यक्ति पुष्पेंद्र सिंह गौतम से व्यापारिक दुश्मनी थी। सपाकाले को हमले का नाटक करने में गौतम ने भी मदद दी थी।
विज्ञापन
