फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna-water-crisis-congress-bjp-councillors-protest-filter-plant

सतना: पानी पर सियासत गरम, दूषित सप्लाई के खिलाफ धरने पर बैठे कांग्रेस व भाजपा पार्षद; तो मिला लिखित आश्वासन

Sat, 12 Sep 2026 08:36 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Sat, 12 Sep 2026 08:36 PM IST
सार

सतना में दूषित और अपर्याप्त पेयजल आपूर्ति के विरोध में कांग्रेस पार्षदों ने फिल्टर प्लांट पर धरना-प्रदर्शन किया। कुछ भाजपा पार्षदों ने भी प्रदर्शन में शामिल होकर समर्थन जताया। करीब चार घंटे बाद निगम अधिकारियों ने ज्ञापन लेकर समस्या के समाधान का लिखित आश्वासन दिया।

विज्ञापन
satna-water-crisis-congress-bjp-councillors-protest-filter-plant
सतना: दूषित सप्लाई के खिलाफ धरने पर बैठे कांग्रेस-भाजपा पार्षद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना नगर निगम की जल व्यवस्था एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में आ गई है। शहर में लगातार मिल रहे दूषित और अपर्याप्त पानी की सप्लाई से परेशान कांग्रेस पार्षदों ने शुक्रवार दोपहर फिल्टर प्लांट पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन को केवल कांग्रेस तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि कुछ भाजपा पार्षदों ने भी इसमें शामिल होकर अपना समर्थन जताया, जिससे नगर निगम प्रशासन पर दबाव और अधिक बढ़ गया।

विज्ञापन

भाजपा पार्षद भी हुए शामिल
नगर निगम परिषद के नेता प्रतिपक्ष मिथलेश सिंह के नेतृत्व में पार्षदों ने निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला और शहरवासियों के लिए पर्याप्त तथा शुद्ध पेयजल की पुरजोर मांग की। इस धरने के दौरान राजनीतिक सीमाओं से परे जाकर भाजपा पार्षद अभिषेक तिवारी और राजेंद्र दहिया भी धरना स्थल पर बैठे नजर आए, जो शहर की बदहाल जल व्यवस्था पर गहरी नाराजगी को दर्शाता है।

विज्ञापन

एक साल से विकराल समस्या- नेता प्रतिपक्ष
 नेता प्रतिपक्ष मिथलेश सिंह ने बताया कि शहरवासी पिछले लगभग एक साल से दूषित और कम पानी की समस्या से लगातार जूझ रहे हैं। इस जल संकट को कई बार अधिकारियों और निगम परिषद की बैठकों में उठाया गया, लेकिन हर बार नतीजा 'ढाक के तीन पात' ही साबित हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नेता प्रतिपक्ष का आरोप है कि अतिवृष्टि के बाद भी राहत उपलब्ध नहीं हो सकी। हैरानी की बात यह है कि इस सीजन में अच्छी बारिश और अतिवृष्टि होने के बावजूद शहर के कई वार्डों में लोगों को पीने का पानी तक नसीब नहीं हो रहा है और अधिकांश इलाकों से लगातार गंदे पानी की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि निराकरण नहीं किया, तो कांग्रेस पार्षद आगे चलकर उग्र अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।

SCADA सिस्टम पर गंभीर सवाल
स्थानीय वार्डवासियों और पार्षदों का सीधा आरोप है कि नगर निगम द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर स्थापित किया गया SCADA सिस्टम जल व्यवस्था सुधारने में पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है। इससे बीमारी फैलने का खतरा मंडराता रहा है। वहीं, बारिश के मौसम के बाद गंदे पानी की समस्या और अधिक विकराल होने से पूरे शहर में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा लगातार मंडरा रहा है।

ये भी पढ़ें- ओंकारेश्वर में हादसा: हेलीपैड का तीन क्विंटल वजनी गेट बच्चों पर गिरा, चार साल की दिव्या की मौत; भाई घायल

पार्षदों की प्रमुख मांगें
प्रदर्शनकारी पार्षदों की प्रमुख मांगें हैं कि जलप्रदाय प्रक्रिया में पानी को साफ करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रसायनों की गुणवत्ता की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। नियमित और निर्धारित सप्लाई की जाए तथा पानी की सप्लाई का एक निश्चित समय तय किया जाए, ताकि शहरवासियों को नियमित रूप से पानी मिल सके।

पानी की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से प्रयोगशाला (लैब) में जांच कराई जाए। साथ ही, जलप्रदाय के निजीकरण को पूरी तरह समाप्त किया जाए और इस व्यवस्था का संचालन सीधे तौर पर निगम प्रशासन के माध्यम से किया जाए।

चार घंटे बाद मिला लिखित आश्वासन
नगर निगम के फिल्टर प्लांट में भाजपा एवं कांग्रेस पार्षदों का तकरीबन चार घंटे तक धरना-प्रदर्शन चला। मौके पर निगम के जल प्रभारी ईई राहुल पटेल एवं मुकेश चतुर्वेदी ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लिया और समस्या के निदान का उचित आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed