{"_id":"648691ef545230ed4f08bca8","slug":"satna-crime-the-accused-arrested-for-raping-a-girl-by-threatening-to-kill-her-brother-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna Crime: भाई की हत्या करने की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna Crime: भाई की हत्या करने की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Mon, 12 Jun 2023 09:03 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 12 Jun 2023 09:03 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के सतना जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक ने युवती के भाई की हत्या करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सतना जिले के मैहर में बीते चार जून को आरोपी मोहम्मद अरमान (21) पिता मो जिबरिल निवासी ग्राम बिहटा थाना उचेहरा ने 20 साल की युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया था। मैहर पुलिस ने युवती को आरोपी के चंगुल से मुक्त कराकर आरोपी अरमान को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा-366, 376 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मैहर पुलिस ने बताया, चार जून को युवती अपने घर से ऑनलाइन किओस्क पर फॉर्म भरने गई थी, लेकिन लौट कर घर नहीं आई। परिजनों ने युवती की गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। आरोपी के चंगुल से मुक्त हुई युवती ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि बड़ी बहन के घर आते-जाते उसका परिचय अरमान से हुआ था। अरमान ने उससे दोस्ती कर ली और एक नया फोन भी खरीदकर दिया। वह अक्सर उसे मिलने के लिए बुलाने लगा।
विज्ञापन
चार जून को भी उसके बुलाने पर पीड़िता गई, लेकिन इस बार वह उसे अपने साथ चलने के लिए बोलने लगा। युवती ने जब इंकार किया तो अरमान ने युवती को उसके भाई का कत्ल कर देने की धमकी देना शुरू कर दिया। डरी-सहमी युवती को वह अपने साथ अपने दोस्त की बहन के गांव ले गया। जहां उसे बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
