फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   E-bus service launched from Bairagarh to Mandideep: 300 colonies to benefit; 10 more buses introduced, with an

बैरागढ़ से मंडीदीप तक दौड़ी ई-बस: 300 कॉलोनियों को मिलेगा फायदा, 10 बसें और शुरू, 21 सितंबर से 5 और जुड़ेंगी

Fri, 18 Sep 2026 05:23 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Fri, 18 Sep 2026 05:23 PM IST
सार

भोपाल में ई-बस सेवा का विस्तार मंडीदीप तक हो गया है। बैरागढ़ से मंडीदीप के बीच चौथे रूट बी-38 पर 10 बसें शुरू हो गई हैं। 21 सितंबर से पांच और बसें जुड़ेंगी। इससे होशंगाबाद रोड की करीब 300 कॉलोनियों और करीब पांच हजार यात्रियों को शहर के प्रमुख इलाकों तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके साथ भोपाल में ई-बसों की संख्या 40 हो गई है।

विज्ञापन
E-bus service launched from Bairagarh to Mandideep: 300 colonies to benefit; 10 more buses introduced, with an
राजधानी में ई-बस सेवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में ई-बस सेवा का दायरा अब मंडीदीप तक पहुंच गया है। शुक्रवार से बैरागढ़ से मंडीदीप के बीच चौथे रूट बी-38 पर 10 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो गया। इसके साथ शहर में चल रही ई-बसों की संख्या 40 हो गई है। 21 सितंबर से इस रूट पर पांच और बसें शुरू होने के बाद कुल 15 बसें दौड़ेंगी। इससे होशंगाबाद रोड और मंडीदीप क्षेत्र की करीब 300 कॉलोनियों को शहर के प्रमुख हिस्सों से सीधी कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। नए रूट से एमपी नगर, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, न्यू मार्केट और बैरागढ़ रेलवे स्टेशन तक पहुंच आसान होगी। नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों के साथ रोजाना शहर आने-जाने वाले यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। नए रूट से करीब पांच हजार यात्रियों के जुड़ने का अनुमान है।
विज्ञापन


33.6 किलोमीटर लंबा है बी-38 रूट
बी-38 रूट की शुरुआत बैरागढ़ ई-बस डिपो से होगी। बसें बोर्ड ऑफिस चौराहा और मेट्रो स्टेशन होते हुए एचईजी मंडीदीप तक जाएंगी। करीब 33.6 किलोमीटर के इस मार्ग में रानी कमलापति स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर-5, डीआरएम मेट्रो स्टेशन, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, बागसेवनिया पुलिस स्टेशन, आशिमा मॉल, आरकेडीएफ, मिसरोद, 11 मील, इंडस टाउन, चिनार ड्रीम सिटी, आयशर-सतलापुर जोड़ और एचईजी मंडीदीप जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। अब तक एमपी नगर और आईएसबीटी तक बस सेवा उपलब्ध थी, लेकिन इसके आगे मंडीदीप की ओर सीधी बस कनेक्टिविटी नहीं थी।
विज्ञापन


रोजाना 10 हजार यात्री कर रहे सफर
भोपाल में वर्तमान ई-बस सेवा से रोजाना औसतन करीब 10 हजार यात्री सफर कर रहे हैं। बी-38 पर 15 बसें पूरी क्षमता से चलने के बाद करीब पांच हजार अतिरिक्त यात्रियों को सुविधा मिलने का अनुमान है। रूट पर न्यूनतम किराया 6 से 7 रुपये और अधिकतम किराया 40 रुपये तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार रूट पर पहुंची ई-बस सेवा
भोपाल में पीएम ई-बस सेवा की शुरुआत 30 जुलाई को 10 बसों से हुई थी। इसके बाद 18 अगस्त को 10 और बसें जोड़ी गईं। फिर 10 बसों के शामिल होने से संख्या 30 पहुंची और अब बी-38 पर 10 बसें शुरू होने के बाद कुल संख्या 40 हो गई है। अभी बी-35 चिरायु अस्पताल-बैरागढ़ से आकृति इकोसिटी सलैया, बी-36 कोच फैक्ट्री रेलवे स्टेशन से बैरागढ़ चिचली-कोलार और बी-37 बैरागढ़ से नादरा, वल्लभ भवन, बोर्ड ऑफिस और आईएसबीटी के बीच चल रही हैं। बी-38 इन रूटों को मंडीदीप की ओर आगे बढ़ाता है।

यह भी पढ़ें-एमपी में मानसून की आखिरी बाजी बाकी: 21 सितंबर तक फिर बरसेंगे बादल, 33.1 इंच बारिश, 32 जिले अब भी पिछड़े


दिव्यांग यात्रियों के लिए हाइड्रोलिक दरवाजा
ई-बसों में दिव्यांग यात्रियों की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है। बस में हाइड्रोलिक दरवाजा दिया गया है, जिससे व्हीलचेयर और ट्राइसिकल के साथ चढ़ना-उतरना आसान होता है। दरवाजे के सामने दो व्हीलचेयर या ट्राइसिकल खड़े करने लायक जगह भी रखी गई है।


छोटी बस, इसलिए तंग सड़कों पर संचालन आसान
ई-बस की लंबाई करीब 9 मीटर और चौड़ाई लगभग साढ़े तीन मीटर है। इसके मुकाबले मौजूदा सिटी बसों की लंबाई 12 मीटर तक है। कम लंबाई की वजह से ई-बसों को शहर की अपेक्षाकृत संकरी सड़कों और व्यस्त हिस्सों में चलाना आसान होगा। हालांकि, कुछ मार्गों पर भारी यातायात के दौरान इन बसों को भी जाम का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें-पेट्रोल भरवाने से पहले जेब में रखें कैश: MP में 2000 से ज्यादा के बिल पर UPI नहीं लेंगे पंप, इस दिन से लागू

हर बस में छह सीसीटीवी कैमरे
सुरक्षा के लिए प्रत्येक ई-बस में छह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनकी निगरानी डिपो में बने नियंत्रण कक्ष से की जा रही है। बस में यात्रियों के चढ़ने-उतरने के लिए दो दरवाजे हैं, जिन्हें खोलने और बंद करने का नियंत्रण चालक के पास रहता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed