फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sanwer Bypoll : cost of masks and sanitizers will be included in the election expenses of the candidates

सांवेर उपचुनाव : मास्क और सैनिटाइजर की कीमत भी उम्मीदवारों के चुनाव खर्च में जुड़ेगी

Tue, 29 Sep 2020 09:24 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 29 Sep 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Sanwer Bypoll : cost of masks and sanitizers will be included in the election expenses of the candidates
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोविड-19 के प्रकोप के बीच जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव के दौरान उम्मीदवारों द्वारा उनके विभिन्न कार्यक्रमों में मास्क, सैनिटाइजर और दस्तानों पर होने वाले खर्च पर भी निर्वाचन आयोग की निगाह रहेगी। जिला निर्वाचन कार्यालय के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी मनीष सिंह ने कहा कि चुनावी कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोगों के लिए मास्क, सैनिटाइजर और दस्तानों की व्यवस्था करना जाहिर तौर पर सियासी पार्टियों और उम्मीदवारों का जिम्मा रहेगा। हालांकि, मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों में यह जिम्मेदारी निर्वाचन आयोग की रहेगी।
विज्ञापन



उन्होंने कहा, 'हमने उपचुनाव के मद्देनजर मास्क, सैनिटाइजर और दस्तानों की भी मानक कीमत तय कर ली है। इन चीजों की कीमत संबंधित उम्मीदवार के चुनाव खर्च में जोड़ी जाएगी।' जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि किसी भी चुनावी काफिले में एक वक्त पर पांच से ज्यादा गाड़ियां शामिल नहीं हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड मरीजों के लिए मतदान की होगी अलग व्यवस्था
सिंह ने बताया कि सांवेर विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 28 हजार 745 महिलाओं और तीसरे लिंग (ट्रांसजेंडर) के दो लोगों समेत कुल 2.64 लाख मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के मरीजों को भी मतदान का अधिकार रहेगा और उनके मतदान करने के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने बताया कि सांवेर विधानसभा क्षेत्र में सामान्य तौर पर 284 मतदान केंद्र होते हैं। लेकिन, कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक इनके अलावा 96 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यह फैसला मतदाताओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए किया गया है। 

चुनावी सभा में शामिल हो सकेंगे अधिकतम 100 लोग
जिलाधिकारी ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक किसी भी चुनावी सभा में अधिकतम 100 व्यक्ति ही शामिल हो सकेंगे। सभा में इससे ज्यादा लोगों के शामिल होने पर संबद्ध प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

उन्होंने बताया, 'हमने टेंट हाउस वालों के लिए भी अलग से आदेश जारी किया है कि वे राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को ऐसे तम्बू प्रदान नहीं करेंगे जिसके नीचे 100 से ज्यादा लोग बैठ सकें। इस आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित टेंट हाउस मालिक के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।'


सांवेर, सूबे के उन 28 विधानसभा क्षेत्रों में शामिल है जहां आने वाले दिनों में उपचुनाव होने हैं। इस सीट पर मुख्य चुनावी भिड़ंत प्रदेश के जल संसाधन मंत्री और भाजपा नेता तुलसीराम सिलावट और पूर्व लोकसभा सांसद व कांग्रेस नेता प्रेमचंद गुड्डू के बीच संभावित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed