Ladli Bahna Yojana 40th Installment Status: मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए आज बड़ी खुशखबरी आई है। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 सितंबर को आगर मालवा में हुए एक बड़े कार्यक्रम में बटन दबाकर 'लाड़ली बहना योजना' का पैसा जारी कर दिया है। सरकार ने सीधे बैंक खातों में कुल 1,835 करोड़ रुपये भेजे हैं। इसके तहत प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में 40वीं किस्त के 1,500-1,500 रुपये पहुंच चुके हैं।
{"_id":"6aa66fce8df6fa8260078456","slug":"ladli-bahna-yojana-40th-installment-released-check-your-bank-account-status-2026-09-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लाड़ली बहना योजना की जारी हुई 40वीं किस्त, ऐसे चेक करें आपके खाते में 1500 आए या नहीं","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
लाड़ली बहना योजना की जारी हुई 40वीं किस्त, ऐसे चेक करें आपके खाते में 1500 आए या नहीं
Sun, 13 Sep 2026 04:06 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 13 Sep 2026 04:06 PM IST
सार
Ladli Bahna Yojana 40th Installment Status: लाड़ली बहना योजनी की 40वीं किस्त जारी हो गई है। महिलाओं के खाते में 1500 रुपये पहुंच गए हैं, ऐसे में अगर किसी लाभार्थी के खाते में पैसे नहीं पहुंचे हैं तो उसके कुछ कारण हो सकते हैं, जिसके बारे में आपको जानना चाहिए।
विज्ञापन
लाड़ली बहना योजना 40वीं किस्त
- फोटो : AI
आधिकारिक पोर्टल पर ऐसे चेक करें पेमेंट का स्टेटस
- फोटो : AdobeStock
आधिकारिक पोर्टल पर ऐसे चेक करें पेमेंट का स्टेटस
- अपने बैंक खाते में पैसे आने की स्थिति जांचने के लिए सबसे पहले लाड़ली बहना योजना के आधिकारिक पोर्टल (cmladlibahna.mp.gov.in) पर जाएं।
- वहां होमपेज पर दिए गए 'आवेदन एवं भुगतान की स्थिति' वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपनी लाड़ली बहना आवेदन संख्या या समग्र परिवार आईडी दर्ज करें और कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।
ओटीपी सत्यापन के बाद दिखेगा विवरण
- फोटो : AdobeStock
ओटीपी सत्यापन के बाद दिखेगा विवरण
- जैसे ही आप अपनी जानकारी दर्ज करेंगे, आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा।
- पोर्टल पर सही ओटीपी दर्ज करके सबमिट करते ही आपकी स्क्रीन पर भुगतान की पूरी सूची खुल जाएगी।
- यहां आप आसानी से देख सकती हैं कि 40वीं किस्त के 1,500 रुपये आपके किस बैंक खाते में और किस तारीख को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल एसएमएस और पासबुक से भी करें जांच
- फोटो : Adobe Stock
मोबाइल एसएमएस और पासबुक से भी करें जांच
- अगर आप इंटरनेट या ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग नहीं कर पाती हैं, तो भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
- बैंक खाता जिस मोबाइल नंबर से लिंक है, उस पर आए एसएमएस संदेश को चेक करें।
- इसके अलावा आप अपने नजदीकी बैंक शाखा या बैंक मित्र के पास जाकर पासबुक में एंट्री कराकर भी 1,500 रुपये आने की पुष्टि कर सकती हैं।
विज्ञापन
खाते में पैसे न आने पर तुरंत करें यह काम
- फोटो : Adobe Stock
खाते में पैसे न आने पर तुरंत करें यह काम
- अगर पोर्टल पर स्टेटस सफल दिख रहा है लेकिन खाते में पैसे नहीं पहुंचे हैं, तो तुरंत अपने बैंक शाखा से संपर्क करें।
- कई बार बैंक खाते से आधार लिंक न होने या डीबीटी सेवा बंद होने के कारण पैसा अटक जाता है।
- अपने बैंक खाते की ई-केवाईसी और डीबीटी सेवा चालू कराकर आप अपनी अगली किस्तों का भुगतान सुरक्षित कर सकती हैं।