फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sanatan Dharma Unity Padayatra meeting of Bageshwar Dham Niwari MLA Anil Jain attended

सनातन धर्म एकता पदयात्रा: बागेश्वर धाम की सनातन धर्म एकता पदयात्रा बैठक, निवाड़ी विधायक अनिल जैन हुए शामिल

Sun, 17 Nov 2024 07:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 17 Nov 2024 07:33 PM IST
सार

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन धर्म एकता पदयात्रा की तैयारी को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें निवाड़ी विधायक अनिल जैन शामिल हुए।

विज्ञापन
Sanatan Dharma Unity Padayatra meeting of Bageshwar Dham Niwari MLA Anil Jain attended
बैठक करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निवाड़ी शहर के अटल सभागार में रविवार दोपहर बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन धर्म एकता पद यात्रा की तैयारी को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें निवाड़ी विधायक अनिल जैन के साथ भाजपा के पदाधिकारी और बागेश्वर धाम के लोग शामिल हुए।

विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष नंदकिशोर नापित ने रविवार शाम जानकारी देते हुए बताया कि निवाड़ी शहर में बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा को लेकर शहर के अटल सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। 26 नवंबर की शाम संत बागेश्वर धाम की यात्रा निवाड़ी जिले के घुपसी गांव में प्रवेश करेगी। जहां पर वह रात्रि विश्राम करेंगे, इसके बाद उनका अगला पड़ाव निवाड़ी शहर पास हाइवे पर बने रेस्ट एरिया में रात्रि विश्राम करेंगे। जहां पर राष्ट्रीय कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद वह 28 को ओरछा तिगेला पहुंचेंगे, जहां पर रात्रि विश्राम करेंगे और 29 को राजाराम के दरबार में पहुंचेंगे।
विज्ञापन


बनाई गई कमेटी
भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर ने बताया कि आज बैठक के दौरान जहां बागेश्वर धाम कमेटी के लोग शामिल हुए थे। वहीं, निवाड़ी विधायक अनिल जैन और टीकमगढ़ से उनके शिष्य राजेंद्र तिवारी इस बैठक में शामिल हुए हैं, जिसमें उनकी रुपरेखा तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि इसके लिए लोगों की अलग-अलग कमेटियां बनाई गई हैं और एक कमेटी प्रबंध समिति के नाम से बनाई गई है, जिसमें 20 लोग हैं और क्षेत्रीय विधायक भी इस कमेटी के सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सबसे पहले स्वागत कमेटी बनाई गई है, जो निवाड़ी जिले में प्रवेश करने पर यात्रा का स्वागत करेगी और इसके साथ ही पेयजल कमेटी, प्रचार-प्रसार की कमेटी और निमंत्रण बांटने की कमेटियां बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि कल से निवाड़ी जिले में घर-घर जाकर के पीले चावल यात्रा के लिए दिए जाएंगे। इस कमेटी की जवाबदेही निवाड़ी जिले के घुपसी गांव से लेकर ओरछा तक रहेगी और ओरछा में भी भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सनातन धर्म एकता पदयात्रा में अधिक से अधिक धर्मवलंबी भाग लें। भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर नापित ने बताया कि बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा निवाड़ी जिले में लगभग 40 किलोमीटर का सफर तय करेगी, जिसमें जगह-जगह उनका स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed