{"_id":"67519171ace45f03d6050def","slug":"youth-murdered-with-sharp-weapon-near-galla-mandi-of-sagar-police-engaged-in-investigation-sagar-news-c-1-1-noi1338-2385301-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: सागर के गल्ला मंडी के पास युवक की धारदार हथियार से हत्या, सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: सागर के गल्ला मंडी के पास युवक की धारदार हथियार से हत्या, सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए संदिग्ध
Thu, 05 Dec 2024 09:29 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 09:29 PM IST
सार
सागर के मोतीनगर क्षेत्र में गल्ला मंडी के पास एक युवक खून से लथपथ मिला, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान रवि आदिवासी के रूप में हुई। पत्नी ने लूटपाट की आशंका जताई। पुलिस जांच कर रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
युवक की हत्या
विस्तार
सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र स्थित गल्ला मंडी के पास बुधवार रात एक युवक खून से लथपथ अवस्था में मिला। परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान रवि पिता भूरे आदिवासी (30 वर्ष) निवासी वनगुवां के रूप में हुई। पत्नी अनीता आदिवासी ने बताया कि उनके घर के लिए सरकार द्वारा कुटीर (प्रधानमंत्री आवास योजना) स्वीकृत हुआ है, जिसका निर्माण जारी था। बुधवार दोपहर रवि घर से सागर बाजार के लिए निकले थे। उनके पास कुटीर की किस्त के पैसे भी थे।
शाम तक जब रवि घर नहीं लौटे, तो पत्नी अनीता और परिवार के अन्य सदस्यों ने उनकी तलाश शुरू की। गल्ला मंडी के पास शराब दुकान के सामने गली में रवि खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। उनके शरीर पर धारदार हथियार से किए गए घाव स्पष्ट थे। परिजन उन्हें तत्काल ऑटो रिक्शा से अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। कुछ संदिग्धों की पहचान की गई है, और उनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
परिवार का बयान
अनीता ने बताया कि रवि के पास कुटीर निर्माण की किस्त के पैसे थे, जिससे लूटपाट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है। फिलहाल, पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।