फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News young man who went to take bath in Dhasan river died by drowning police engaged in investigation

Sagar News: धसान नदी में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 19 Aug 2024 07:59 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Mon, 19 Aug 2024 07:59 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सागर जिले में हादसा हुआ है। धसान नदी में नहाने गया एक युवक पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Sagar News young man who went to take bath in Dhasan river died by drowning police engaged in investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले में बंडा थानांतर्गत बहरोल गांव के पास धसान नदी के पुल पर नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई है। पुलिस थाना बहरोल से मिली जानकारी अनुसार, ग्राम बहरोल का निवासी बीस वर्षीय युवक जिसका नाम छोटू लोधी है। सोमवार को दोपहर नहाने धसान नदी गया था, जो नहाते समय गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया।

विज्ञापन


बता दें कि जैसे ही पुलिस को जानकारी लगी, पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तथा युवक को खोजने के प्रयास शुरू किए। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीण गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन कर बड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव खोज कर बाहर निकाला गया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर युवक के शव को पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया है।
विज्ञापन


छिरारी गांव के दो तालाबों में आए मगरमच्छ, वन विभाग रेस्क्यू करने में नाकाम
सागर की रहली तहसील अंतर्गत ग्राम छिरारी में चार दिन से बड़े तालाब में मगरमच्छ को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। परंतु वन विभाग अभी भी खाली हाथ है तो वहीं रविवार को छिरारी ग्राम के दूसरे तालाब में एक और मगरमच्छ देखे जाने की पुष्टि हुई है। हालांकि, वह रहवासी एरिया के अंतर्गत नहीं आता है, परंतु किसानों के लिए खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छिरारी ग्राम में दो तालाबों में दो मगरमच्छ मिलने से गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग अभी तक कुछ भी करने में असफल रहा है। वन विभाग के द्वारा तालाबों में जाल बिछाए गए हैं, परंतु सफलता फिलहाल हासिल नहीं हुई है। इस बारे में ग्रामवासियों का कहना है कि पूरे छिरारी ग्राम में दहशत का माहौल है। छिरारी के दो तालाबों में मगरमच्छ मिलने से बच्चों को घर के बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। वहीं, घर के बड़े भी दहशत के कारण घर से कम ही निकल रहे हैं।


फिलहाल, ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग से यही अपील की जा रही है कि जल्द से जल्द मगरमच्छ को पकड़ने की कार्रवाई की जाए। वन विभाग के द्वारा तालाबों के आसपास न जाने की अपील की जा रही है एवं दीवार लेखन के माध्यम से अपील की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed