फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   sagar accident news Speeding bus overturns while trying to save auto, 25 passengers injured

Sagar News: ऑटो को बचाने के चक्कर में पलटी तेज रफ्तार बस, चीख-पुकार मची, 25 घायलों को जिला अस्पताल भेजा

Fri, 15 Nov 2024 03:49 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Fri, 15 Nov 2024 03:49 PM IST
सार

सागर जिले के रहली में तेज रफ्तार के कारण बड़ा हादसा हो गया। टिकिटोरिया के पास एक ऑटो को बचाने के प्रयास में यात्री बस पलट गई, जिससे दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
sagar accident news Speeding bus overturns while trying to save auto, 25 passengers injured
दुर्घटना

विस्तार

सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र के टिकिटोरिया गांव के पास बलेह रोड पर तेज रफ्तार ऑटो को बचाने के प्रयास में एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 40-50 सवारियों में से दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई गई है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहली में जारी है।

विज्ञापन

घटना के दौरान आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने तत्काल बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। प्राथमिक जांच में पता चला है कि सड़क किनारे पेड़ों की डालियों के कारण बस और ऑटो चालक को रास्ता स्पष्ट नहीं दिखा, साथ ही दोनों वाहनों की तेज रफ्तार भी हादसे की मुख्य वजह बनी। ड्यूटी डॉक्टर बसंत नेमा ने पुष्टि की कि सभी घायलों को उपयुक्त इलाज दिया जा रहा है। यह हादसा क्षेत्र में यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ऑटो चालक को बचान में पलटी
प्राथमिक जानकारी के अनुसार बस एक ऑटो को  बचाने के चक्कर में पलटी है। लोगों का कहना है कि ऑटो चालक बहुत गलत तरीके से वाहन चलाते हैं, कहीं भी मुड़ जाते हैं, कहीं भी घुस जाते हैं। ऑटो के चक्कर में लगभग रोजाना ही छोटे-मोटे हादसे होते रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना

दुर्घटना

 

दुर्घटना

दुर्घटना

 

दुर्घटना

दुर्घटना

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed