फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News: Naked body of a young man found behind Beech Bazar Market

Sagar News: बीच बाजार मार्केट के पीछे मिला युवक का नग्न शव, हत्या की आशंका

Sat, 10 May 2025 07:37 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sat, 10 May 2025 07:37 PM IST
सार

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी मीनेश भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Sagar News: Naked body of a young man found behind Beech Bazar Market
मौके पर मौजूद मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले के देवरी थाना अंतर्गत शहर में बने मीट मार्केट के पास आज शनिवार को नग्नावस्था में एक शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मार्केट के पिछले हिस्से में पड़ा था, जिसे सुबह राहगीरों ने देखा और यहां शव पड़े होने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव के सिर और शरीर में कई जगह चोट के निशान हैं। मृतक की पहचान 35 वर्षीय कनछेदी आदिवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक की शादी नहीं हुई थी तथा वह शराब पीने का आदी था और उसके घर आने जाने का कोई भी समय निश्चित नहीं था, जिस कारण परिजन ज्यादा ध्यान नहीं देते थे। मृतक पेशे से भवनों में शटरिंग लगाने का काम करता था। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर फेक न्यूज फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई, भोपाल कलेक्टर ने जारी किए आदेश
विज्ञापन


सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र में आने वाले मीट मार्केट में निर्वस्त्र एक शव देखकर राहगीरों के होश उड़ गए। शाव दिखते ही लोगों ने पुलिस को सूचना दी और देवरी थाना प्रभारी मीनेश भदौरिया समेत पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर में पति ने कर दी पत्नी के प्रेमी की हत्या, पति को छोड़ युवक के साथ रहने लगी थी पत्नी

बता दें कि मृतक की पहचान कनछेदी आदिवासी उम्र लगभग 35 वर्ष के रूप में हुई है। शव पर कई जगह चोटों के निशान हैं, जिन्हें देखकर मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं देवरी थाना प्रभारी मीनेश भदौरिया का कहना है कि मामला जांच में ले लिया गया है, साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed