फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandla: Female Sambar Hunted in Tiger Reserve, 2 Hunters Caught by Patrol Team; Suspected Poisoning

मंडला: टाइगर रिजर्व में मादा सांभर का शिकार, गश्ती टीम ने घेराबंदी कर पकड़े 2 शिकारी, जहर देकर मारने की आशंका

Wed, 07 Oct 2026 07:50 AM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2026 07:50 AM IST
सार

कान्हा टाइगर रिजर्व में मादा सांभर के शिकार के मामले में वन विभाग ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से फरसा और शिकार से जुड़ी सामग्री मिली। उनकी निशानदेही पर सांभर का शव बरामद हुआ, जिसे जहर देने की आशंका है।

विज्ञापन
Mandla: Female Sambar Hunted in Tiger Reserve, 2 Hunters Caught by Patrol Team; Suspected Poisoning
पकड़े गए आरोपियों के साथ वन विभाग की गश्ती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के कान्हा टाइगर रिजर्व के भैसानघाट परिक्षेत्र में मादा सांभर के शिकार के मामले में वन विभाग ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वन विभाग की गश्ती टीम ने दोनों को शिकार करके भागते हुए संदिग्ध अवस्था में पकड़ा था।

विज्ञापन


कान्हा टाइगर रिजर्व के उप संचालक (कोर) पीके वर्मा के अनुसार भैसानघाट कोर क्षेत्र में गश्त के दौरान टीम को दो संदिग्ध व्यक्ति भागते हुए दिखाई दिए। गश्ती दल ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक फरसा और शिकार से संबंधित सामग्री बरामद की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एमपी ट्रांसफर: पाढुर्ना पुलिस अधीक्षक  प्रकाश चंद्र परिहार हटाए गए, विदिता धनखड़ को मिली कमान
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर वन क्षेत्र से एक मादा सांभर का शव बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में सांभर को जहर देकर मारने की आशंका जताई जा रही है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पंचनामा तैयार कर मामला दर्ज किया।

सांभर के शव का परीक्षण वन्यप्राणी चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया गया। मौत की वास्तविक वजह पता लगाने के लिए शव से आवश्यक नमूने लेकर रासायनिक जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सांभर की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले में वन विभाग की आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed