फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News One youth died and three others were injured in a road accident on last day of year

Sagar News: साल के आखिरी दिन हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत, तीन अन्य घायल

Tue, 31 Dec 2024 10:40 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Tue, 31 Dec 2024 10:40 PM IST
सार

हादसे में सभी घायलों को बीना अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार में सवार चार युवकों में से राज सिंह दांगी नाम के 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Sagar News One youth died and three others were injured in a road accident on last day of year
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले में फिर एक बार रफ्तार का कहर देखने में आया। नया साल शुरू होने के एक दिन पूर्व एक सड़क हादसे में एक नौजवान की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य युवक घायल हो गए। सागर के खुरई ग्रामीण थाना अंतर्गत कुरुआ गांव से कार से खुरई आ रहे चार युवकों की कार क्षेत्र के कुलवाई गांव के पास पेड़ से जा टकराई।

विज्ञापन


खुरई देहात थाना क्षेत्र के कुलवाई गांव के पास रात में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें सवार एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कुरुआ गांव से 4 युवक किसी के जन्मदिन में शामिल होने खुरई जा रहे थे। लेकिन कुलवाई के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतर गई और पेड़ से टकरा गई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


हादसे में सभी घायलों को बीना अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार में सवार 4 युवकों में से राज सिंह दांगी नाम के 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। कार चला रहा युवक को मामूली चोट आई थी, जिसके कारण वह तुरंत भाग गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय कार बहुत तेज रफ्तार में थी और शायद कोहरे के कारण एक्सिडेंट हुआ। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। मामला देहात थाना खुरई भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed