फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sadhvi Pragya says after gets bail in Malegaon case I was a victim of Congress conspiracy

साध्वी प्रज्ञा रिहा, बोलीं, मैं कांग्रेस  की साजिश की शिकार हुई 

Fri, 28 Apr 2017 02:35 PM IST
राजेश चतुर्वेदी, भोपाल
राजेश चतुर्वेदी, भोपाल Updated Fri, 28 Apr 2017 02:35 PM IST
विज्ञापन
Sadhvi Pragya says after gets bail in Malegaon case I was a victim of Congress conspiracy
साध्वी प्रज्ञा (file Photo)

मालेगांव विस्फोट प्रकरण में मुंबई कोर्ट से जमानत पर रिहा होने के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि वह कांग्रेस की साजिश की शिकार हुई हैं। उन्होंने कहा कि नौ साल उन्होंने जो कुछ भी भोगा है, वो कांग्रेस की देन है।

विज्ञापन


जेल से बाहर आईं प्रज्ञा ने टिप्पणी की, मैं अर्ध मुक्त हुई हूं। अभी मुझे बीमारी से भी जूझना है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरा षड़यंत्र कांग्रेस ने रचा था और वह उन्हें खत्म करना चाहती थी। कांग्रेस ने ही भगवा आतंकवाद जैसे शब्द गढे़। तत्कालीन गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने सर्व प्रथम इसका इस्तेमाल किया। प्रज्ञा ने आरोप लगाया कि मुंबई एटीएस ने उन पर जुल्म किए। उनकी बीमारी एटीएस के पुरुष पुलिसकर्मियों की प्रताड़ना की देन है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मानसिक व शारीरिक तौर पर वह पूरी तरह टूट चुकी हैं, बस आत्मबल के दम पर लड़ रही हैं। एक सवाल के जवाब में कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार कांग्रेस की तरह उनके साथ साजिश नहीं करेगी, ऐसी उन्हें उम्मीद है। जहां तक जांच एजेंसी एनआईए का सवाल है तो वह अपना काम करेगी। मैं निर्दोष थी और हूं। गौरतलब है कि साध्वी प्रज्ञा 2008 से जेल में थीं और उन्हें मालेगांव विस्फोट केस में जमानत मिल चुकी है। अजमेर ब्लास्ट मामले में एएनआई ने उन्हें क्लीन चिट दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed