{"_id":"64192691322c54681501dcd3","slug":"rto-agent-committed-suicide-wrote-on-the-wall-wife-and-her-parents-responsible-for-my-death-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: बीवी से परेशान RTO एजेंट ने किया सुसाइड, दीवार पर लिखा- मेरी मौत की जिम्मेदार पत्नी और उसके मां-बाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: बीवी से परेशान RTO एजेंट ने किया सुसाइड, दीवार पर लिखा- मेरी मौत की जिम्मेदार पत्नी और उसके मां-बाप
Tue, 21 Mar 2023 09:07 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 21 Mar 2023 09:07 AM IST
सार
सोनू ने आत्महत्या के पूर्व अपने कमरे की दीवार पर ‘‘ मेरी मौत की वजह पत्नी अनुराधा, उसके मां-बाप, मौसी और मौसा है, परेशान होकर मैं मर रहा हूं.. ऐसा सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
पत्नी से परेशान शख्स ने दी जान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा के पांढुर्णा में एक व्यक्ति ने पत्नी से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया। बतौर आरटीओ एजेंट के रूप में काम करने वाले संतोषीमाता वार्ड निवासी सोनू उर्फ उमेश लखन ठाकुर (38) ने अपने घर के उपरी मंजिल पर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक वह दोपहर को ससुराल से लौटा था और अपने कमरे में चला गया। रात में जब सोनू नीचे नहीं आया, तो उसके पिता ऊपर कमरे में गए। उसने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला, जिसके बाद सोनू के पिताजी ने दरवाजा तोड़कर देखा तो है वह पंखे पर लटका हुआ था।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इस संबध में थाना प्रभारी ने बताया कि हमने मर्ग इंटिमेशन कायम कर लिया है। आगे विवेचना जारी है। पुलिस ने बताया कि सोनू और उसकी पत्नी में कुछ माह से अनबन चल रही थी इसलिए वह अपने मायके छिंदवाडा गई थी। सोनू का चार साल का पुत्र भी वर्तमान में छिंदवाड़ा में है।
ससुराल वालों से था विवाद
ससुराल पक्ष से चल रहे वाद विवाद के चलते इन दिनों सोनू काफी दबाव में था। प्रथम दृष्ट्या यह प्रतीत होता है कि सोनू इस दबाव को झेल नहीं पाया और उसने पंखे से लटक कर आत्महत्या की। सोनू ने आत्महत्या के पूर्व अपने कमरे की दीवार पर ‘‘ मेरी मौत की वजह पत्नी अनुराधा, उसके मां-बाप, मौसी और मौसा है, परेशान होकर मैं मर रहा हूं.. ऐसा सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।