फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News: Deputy Chief Minister Rajendra Shukla became strict during Mauganj hospital inspection

Rewa News: उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का मऊगंज दौरा, खामियां देख बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Sat, 16 Aug 2025 10:05 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Sat, 16 Aug 2025 10:05 PM IST
सार

शुक्ल ने विशेष रूप से सिजेरियन शल्य क्रियाओं के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक और संसाधनों की उपलब्धता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि मऊगंज में 200 बिस्तरों का जिला चिकित्सालय निर्माणाधीन है, जो पूरे जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देगा।

विज्ञापन
Rewa News: Deputy Chief Minister Rajendra Shukla became strict during Mauganj hospital inspection
सिविल अस्पताल मऊगंज पहुंचे उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊगंज मे उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल शनिवार को दोपहर सिविल अस्पताल मऊगंज पहुंचे। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अस्पताल में जो भी कमियां सामने आई हैं, उन्हें शीघ्र दूर कर आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से सिजेरियन प्रसव से संबंधित शल्य क्रियाओं की व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की शल्य क्रियाओं में विशेषज्ञ चिकित्सक और आवश्यक संसाधन अनिवार्य हैं। जहां-जहां कमी पाई गई हैं, उन्हें नोट कर लिया गया है और संबंधित अधिकारियों को तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


शुक्ल ने आगे जानकारी दी कि मऊगंज में 200 बिस्तरों का विशाल जिला चिकित्सालय निर्माणाधीन है। यह भवन न केवल मऊगंज बल्कि पूरे जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देगा। उन्होंने निर्माण स्थल का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने और समय सीमा के भीतर अस्पताल को पूर्ण करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के 22 जिलों में हुई बारिश, रायसेन में 2 इंच,जबलपुर में 1 इंच से ज्यादा गिरा पानी


वर्तमान में अस्पताल में डॉक्टरों की कमी और कुछ उपकरणों के अभाव की बात सामने आई, जिसे दूर करने के लिए उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही कलेक्टर को निर्देश दिए कि वह नियमित रूप से अस्पताल का निरीक्षण करें और व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखें।

फिलहाल अस्पताल में प्रतिदिन ढाई से तीन सौ मरीज ओपीडी के माध्यम से इलाज प्राप्त कर रहे हैं, जो इस संस्थान पर जनता के गहरे विश्वास को दर्शाता है। निरीक्षण के समय मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल, कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी आरसी प्रजापति भी मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि “सिजेरियन ऑपरेशन से जुड़ी जो भी समस्याएं हैं, उन्हें जल्द दूर किया जाएगा। मऊगंज का नया जिला चिकित्सालय स्वास्थ्य सेवाओं का मील का पत्थर साबित होगा।”
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed