फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The dark truth of brutality in Rewa: Rape of a mentally challenged minor

MP News: जिसे समझ नहीं, उसके साथ किया दुष्कर्म, दो माह की गर्भवती हुई, दो आरोपी गिरफ्तार; साथियों की तलाश जारी

Tue, 26 Aug 2025 07:02 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Tue, 26 Aug 2025 07:02 PM IST
सार

रीवा के मनगवां में मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग किशोरी के साथ युवकों ने दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, उनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
The dark truth of brutality in Rewa: Rape of a mentally challenged minor
photo

विस्तार

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक बस्ती में मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग किशोरी के साथ कुछ युवकों ने दुष्कर्म किया। किशोरी ने किसी तरह परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया। इसके बाद पीड़िता की गंगेव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराई, जिसके बाद उसके दो महीने के गर्भवती होने का खुलासा हुआ।  

विज्ञापन


मनगवां थाना थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह धाकड़ ने बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों धीरू लखेरा और अंकुश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। जांच कराने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जीतू पटवारी बोले- MP की महिलाएं पीती हैं सबसे ज्यादा शराब, CM यादव ने कहा, यह बहनों का अपमान
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने किया अन्य साथियों का खुलासा
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने अपने कुछ अन्य साथियों के नाम का भी खुलासा किया है, जिन्होंने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया है। जिसके बाद पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश में एक टीम गठित कर दी है। थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह धाकड़ ने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर जारी है, हम शांतिवादी नहीं, तीनों सेना प्रमुख ने बताई भविष्य की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed