फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Protests over paddy purchase price of ₹3,100, compensation, and safety measures“No hearing,

MP News: कटोरा लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान, धान खरीदी, मुआवजा व सुरक्षा को लेकर हल्ला बोल; सौंपा मांग पत्र

Sat, 15 Nov 2025 08:42 AM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज Published by: रीवा ब्यूरो Updated Sat, 15 Nov 2025 08:42 AM IST
सार

मऊगंज में शुक्रवार शाम एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के सैकड़ों किसान हाथों में कटोरा थामे कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग उठाई।

विज्ञापन
Protests over paddy purchase price of ₹3,100, compensation, and safety measures“No hearing,
हाथों में कटोरा लेकर किसानों की मांग उठाते किसान नेता।

विस्तार

मऊगंज में शुक्रवार शाम एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के सैकड़ों किसान हाथों में कटोरा थामे कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग उठाई। किसानों ने संयुक्त कलेक्टर एपी द्विवेदी को ज्ञापन सौंपते हुए साफ कहा कि अब सिर्फ आश्वासन नहीं, न्याय चाहिए।
विज्ञापन


धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग
किसानों ने सरकार से मांग की कि चुनावी वादे के अनुसार, छत्तीसगढ़ मॉडल पर धान खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल आगामी खरीदी सीजन से लागू की जाए। साथ ही धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित करने की भी मांग रखी गई।
विज्ञापन


आम की बागवानी संकट में, वैज्ञानिक सर्वे की जरूरत
महासंघ ने जिले में तेजी से खराब हो रही आम की बागवानी पर गहरी चिंता जताई। किसानों ने बताया कि बड़े पैमाने पर आम के पेड़ सूखने से कई बाग खत्म होने की कगार पर हैं। उन्होंने हरे पेड़ों का वैज्ञानिक सर्वे कराने की मांग की, ताकि बीमारी और सूखने की स्थिति को समय रहते रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेमौसम बारिश से नुकसान, मुआवजा जल्द देने की अपील
गत 27 से 31 अक्टूबर के बीच हुई बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ। महासंघ ने कहा कि प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिया जाए, ताकि वे अगली बुआई और कृषि कार्य आसानी से कर सकें।

नक्शे निरस्त करने, खरीदी केंद्र और सुरक्षा की मांग
किसानों ने ग्राम नौढिया, मैरहा टोला, ढनगन और भट्टा टोला के नवीन नक्शे निरस्त करने की मांग उठाई। इसके अलावा, सेवा सहकारी समिति नौढ़िया को धान–गेहूं खरीदी केंद्र का दर्जा देने और जंगली जानवरों तथा आवारा मवेशियों से फसलों को बचाने के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग भी की।


ये भी पढ़ें- MP Weather Today: सर्द हवाओं से कांप रहा मध्यप्रदेश, भोपाल सहित 20 जिलों में शीतलहर का अलर्ट,तापमान में गिरावट

समाधान न मिलने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी
किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने के बाद पत्रकारों से चर्चा में प्रतिनिधियों ने कहा कि उनकी मांगें पूरी तरह न्यायसंगत हैं और समाधान मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
 

photo

किसानों की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए एक समूह चित्र में यूनियन के सदस्य।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed