फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Painful delivery of rape victim in Mauganj, newborn dies, accused arrested

Mauganj News: मऊगंज में दुष्कर्म पीड़िता का दर्दनाक प्रसव, नवजात की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 30 Apr 2025 05:50 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज Published by: रीवा ब्यूरो Updated Wed, 30 Apr 2025 05:50 PM IST
सार

मऊगंज मे एक हौरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दुष्कर्म पीड़िता ने नवजात को जन्म दिया, लेकिन बच्चा जीवित नहीं रह सका। हालांकि आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। 

विज्ञापन
Painful delivery of rape victim in Mauganj, newborn dies, accused arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी

विस्तार

मऊगंज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। थाना क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी, जो दुष्कर्म की शिकार हुई थी, ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात सिविल अस्पताल मऊगंज में नवजात बच्चे को जन्म दिया। लेकिन जन्म के कुछ ही घंटों बाद नवजात की मौत हो गई। किशोरी का अस्पताल में इलाज चल रहा है, और इस जघन्य अपराध के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मऊगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली इस किशोरी के साथ फिरोज खान उर्फ जानू पुत्र आशिक खान, निवासी पन्नी पथरिहा, ने शादी का झांसा देकर पिछले एक वर्ष दुष्कर्म किया। इस दरिंदगी के परिणामस्वरूप किशोरी गर्भवती हो गई। दो दिन पहले किशोरी के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राष्ट्रीय महिला आयोग की तीन सदस्यीय टीम 3 से 5 मई करेगी भोपाल का दौरा, लव जिहाद मामले में करेगी जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार रात अचानक किशोरी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई, जिसके बाद उसे तुरंत मऊगंज सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। किशोरी का गर्भ साढ़े आठ महीने का था। अस्पताल में किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन नवजात की हालत नाजुक होने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। 30 अप्रैल की सुबह 8 बजे डॉक्टरों ने नवजात की मृत्यु की पुष्टि की।

ये भी पढ़ें- पांचवीं पीड़िता ने दर्ज कराया मामला, कॉलेज के पास संचालित रेस्टोरेंट से फंडिंग का शक

पुलिस ने आरोपी फिरोज खान के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और पीड़िता को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है। इस घटना ने समाज में महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed