फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: A three-member team of the National Commission for Women will visit Bhopal from May 3 to May 5 and wil

Bhopal: राष्ट्रीय महिला आयोग की तीन सदस्यीय टीम 3 से 5 मई करेगी भोपाल का दौरा, लव जिहाद मामले में करेगी जांच

Wed, 30 Apr 2025 02:54 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 30 Apr 2025 02:54 PM IST
सार

Love Jihad: भोपाल के निजी कॉलेज में छात्राओं से दुष्कर्म और लव जिहाद के मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने 3 सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है। टीम 3 से 5 मई तक भोपाल पहुंच कर जांच करेगी।

 

विज्ञापन
Bhopal: A three-member team of the National Commission for Women will visit Bhopal from May 3 to May 5 and wil
SOCIAL MEDIA - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के निजी कॉलेज में कई छात्राओं से दुष्कर्म और लव जिहाद के मामले पर राष्ट्रीय महिला बाल आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने 3 सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है। टीम 3 से 5 मई तक भोपाल पहुंच कर जांच करेगी। झारखंड की पूर्व डीजीपी निर्मल कौर की अध्यक्षता में इसका गठन किया गया है। जांच समिति 3 से 5 मई को भोपाल का दौरा करेगी। सभी पक्षों से मुलाकात कर विस्तृत रिपोर्ट आयोग को सौंपेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन



यह है पूरा मामला
राजधानी भोपाल के एक निजी कॉलेज में लव जिहाद का मामला सामने आया है। इसमें पहले कॉलेज की एक छात्रा को प्यार के जाल में फंसाया गया, फिर उसका अश्लील वीडियो बनाया गया। इसके बाद उसी अश्लील वीडियो को वायरल करने का डर दिखाकर पीड़िता पर दबाव बनाया गया और उसे ब्लैकमेल किया गया। पीड़िता पर यह भी दबाव बनाया गया कि वह अपनी दोस्तों से भी ये सब करवाए। अब तब पांच पीड़िताएं सामने आ चुकी हैं। मामले पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें से 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, एक अन्य की तलाश जारी है। इस घटना के सामने आने के बाद आरोपियों और इनको संरक्षण देने वालो पर कड़ी कार्यवाही की मांग जोर-शोर से उठने लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-एआईसीसी का नाम बताकर कांग्रेस नेत्रियों को पद देने का लालच, अभद्र भाषा में की बातचीत, पार्टी का अलर्ट

तीन अलग-अलग थाने में मामला दर्ज
मामले में भोपाल के तीन अलग-अलग थानों में केस भी दर्ज किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, छात्रों के इस में शामिल आरोपी पहले तो युवतियों को अपने प्रेम जाल में फंसाते थे, फिर उनके साथ अवैध संबंध बनाकर उसका वीडियो बना लेते थे। इसके बाद उनकी सहेलियों से दोस्ती कराने और उनसे भी यही सब कराने पर मजबूर करते थे। इस मामले में शामिल दो आरोपी कोलकाता रहते हैं, सभी आरोपी विशेष धर्म से आते हैं, जबकि पीड़िता हिंदू है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed