{"_id":"681100277ce686dc8f0b92a3","slug":"bhopal-love-jihad-fifth-victim-filed-case-suspecting-funding-from-restaurant-operating-near-college-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal Love Jihad: पांचवीं पीड़िता ने दर्ज कराया मामला, कॉलेज के पास संचालित रेस्टोरेंट से फंडिंग का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal Love Jihad: पांचवीं पीड़िता ने दर्ज कराया मामला, कॉलेज के पास संचालित रेस्टोरेंट से फंडिंग का शक
Tue, 29 Apr 2025 10:07 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 29 Apr 2025 10:07 PM IST
सार
Love Jihad: लव जिहाद मामले में पांचवीं पीड़िता ने मामला दर्ज करवा दिया है। ऐसा शक है कि कॉलेज के पास संचालित रेस्टोरेंट से फंडिंग हो रही थी। पुलिस ने दरिंदगी का खुलासा होने के बाद रेस्टोरेंट बंद करवाकर मालिक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
भोपाल धर्मांतरण केस के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल के कोकता क्षेत्र में स्थित एक निजी कॉलेज के छात्रों और पूर्व छात्रों द्वारा हिंदू युवतियों से दोस्ती कर उन्हें प्रेम-प्रसंग के नाम पर फंसाने फिर जबरन दुष्कर्म कर उनका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर जव जिहाद करने वाले मामले में मंगलवार को पांचवीं पीड़िता ने प्रकरण दर्ज करवा दिया है। मंगलवार रात पीड़िता बागसेवनिया थाने पहुंची और फरहान सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज कराया है।
विज्ञापन
बता दें कि पीड़िता कॉलेज छात्रा है और जबरिया थाना क्षेत्र में रहती है। उसके साथ भी फरहान के गिरोह ने प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे। पुलिस गिरोह के मुख्य आरोपी फरहान, साहिल और अली खान को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि जिस कॉलेज में यह सभी आरोपी पढ़ते हैं, उस कॉलेज से कुछ ही दूरी पर एक मुस्लिम समाज का व्यक्ति ढाबा स्टाइल में रेस्टोरेंट संचालित करता था। रेस्टोरेंट के पीछे फॉर्म हाउस की तरह खुला स्थान और बैठने, आराम करने की व्यवस्था थी। फरहान उस रेस्टोरेंट में बैठता था। यहीं पर गिरोह के सभी आरोपी मिलकर साजिश रचते थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: क्या है छात्राओं से दरिंदगी का केस; कब, क्यों-कैसे हुईं शिकार, कौन आरोपी?
विज्ञापन
इस बहाने बुलाता था लड़कियों को
फरहान हिंदू युवतियों को कभी नाश्ता को कभी चाय तो कभी बातचीत करने के बहाने बुलाता था और यहीं अन्य मुस्लिम युवकों से युवतियों की दोस्ती कराता था। रेस्टोरेंट संचालक की भूमिका को पुलिस ने संदिग्ध मानते हुए उसका संचालन बंद करा दिया है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि वह इन आरोपियों को हिंदू युवतियों पर खर्च करने के लिए पैसे देता था। अपने रेस्टोरेंट से सामान देता था और इतना ही नहीं इन्हें हिंदू युवतियों को टारगेट करने के लिए साजिश रचने के लिए घंटों बैठने का स्थान मुहैया कराता था। पुलिस को शक है कि उस रेस्टोरेंट संचालक फरहान के जरिए लव जिहाद गिरोह को फंडिंग करता था। हालांकि, उसका लिंक किसी बड़े गिरोह से है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए पुलिस अब रेस्टोरेंट संचालक से पूछताछ करने की तैयारी में है। इधर, पुलिस द्वारा उसका रेस्टोरेंट बंद कराने के बाद भी भूमिगत है।
यह भी पढ़ें: लव जिहाद को लेकर भोपाल कलेक्ट्रेट में एबीवीपी ने किया विरोध प्रदर्शन, लव जिहादियों की निकाली अर्थी
तीन साल से चल रहा था दरिंदगी का खेल
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह सब फरहान के कहने पर ही टारगेट तय कर युवतियों को दोस्ती करने के बहाने फंसाते थे और दरिंदगी करने के बाद फरहान को ही उन्हें सौंप देते थे। इस गिरोह के आरोपियों द्वारा जितनी भी युवतियों का शारीरिक शोषण किया गया है, सभी के वीडियो फरहान तक पहुंचाए जाते थे। फरहान ने जब पहली बार जहांगीराबाद स्थित हामिद के घर में अपने कॉलेज की हिंदू छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था, उसके बाद से वह अब तक लगातार दरिंदगी गिरोह को संचालित कर रहा है। आरोपी अप्रैल 2022 से यह गिरोह संचालित कर रहा है। आरोपी कॉलेज में छात्राओं को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और यौन शोषण करने की पूरी चेन तैयार कर रखी थी।
यह भी पढ़ें: वकीलों ने कोर्ट में आरोपियों को पीटा, एक पुलिसकर्मी भी घायल, आज इंदौर जाएगी एसआईटी
प्रेम-प्रसंग के जरिए मुलाकात, फिर लव जिहाद
फरहान उसी कॉलेज का पूर्व छात्र है, जिस कॉलेज की छात्राओं के साथ लव जिहाद किया गया है। फरहान पहले हिंदू युवती का बैकग्राउंड पता करता था। जब पता चलता था कि युवती का परिवार भोपाल में नहीं रहता। वह यहां किराए पर रहकर पढ़ाई कर रही है, उसका कोई करीबी रिश्तेदार नहीं रहता, जो उसकी देखभाल करता है। युवती घर से गरीब है और उसे ऐशोआराम की जिंदगी जीने के लिए पैसे नहीं हैं। यह पता लगाने के बाद फरहान उस हिंदू युवती के समक्ष प्रेम-प्रसंग का प्रस्ताव देता था। अकारण ही उसका ख्याल रखता और उस पर पैसे खर्च करता। दूसरे युवकों से उसे अपनी प्रेमिका बताता, जिससे वह कॉलेज के दोस्तों में बदनाम होने लगती। इसके बाद हिंदू युवती जैसे ही विरोध करने फरहान के पास जाती या संपर्क करती तो वह चर्चा करने अपने चिन्हित ठिकाने पर बुलाता और जबरन दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगता। कमोबेश फरहान और उसके गिरोह के सभी आधा दर्जन आरोपी इसी हथकंडे को अपनाकर हिंदू युवतियों को लव जिहाद में फंसाते आए हैं।
यह भी पढ़ें: आरोपियों को जनता को सौंपने की मांग, कड़ी सुरक्षा में पुलिस ने जुलूस निकाल कराया मेडिकल
कौन कितनी युवतियों से संबंध बनाया, इसकी रेस थी
पीड़िताओं से पूछताछ और रिमांड पर पल रहे आरोपियों से पूछताछ व जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपी आपस में होड़ लगाकर रखते थे कि कौन युवक कितनी हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शिकार बनाता है। जो जितनी अधिक युवतियों को फंसाता था, वह गिरोह में सम्मान और प्रशंसा का पात्र बनता था। सबसे अधिक युवतियों से शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपियों में फरहान के बाद अबरार और अली हैं। फरहान जिन युवतियों से दरिंदगी करता था, उन्हें ब्लैकमेल करते हुए उनकी सहेलियों, छोटी बहनों या रिश्तेदार की लड़कियों को लेकर आने का दबाव बनता था।
गिरोह के गिरफ्तार आरोपी अली खान के खिलाफ ऐशबाग थाने में मारपीट का मामला दर्ज है। इस मामले में फरार चल रहे कोतकाता निवासी अबरार और बिहार निवासी नबील की भूमिका की जांच की जा रही है। दोनों युवतियों से दुष्कर्म तो करते थे, लेकिन वे अन्य आरोपियों द्वारा बनाई गई शिकार युवतियों के वीडियो भी मांगते थे। ऐसा वे क्यों करते थे, क्या वे इन अश्लील वीडियो को बाजार में बेचकर पैसा कमाना चाहते थे या किसी बड़े गिरोह तक पहुंचाना चाहते थे। पुलिस इस मामले का पता लगा रही है। जांच में सामने आए वीडियो और फोटो के आधार पर पुलिस अन्य पीड़िताओं से संपर्क कर रही है, लेकिन कॉलेज प्रबंधन ने अश्लील वीडियो में दिख रही किसी भी युवती को पहचानने और अपने संस्थान की होने से अभी इंकार कर रहा है।
यह भी पढ़ें: आरोपियों की महिला मित्र थी एजेंट, संबंध बनाने के लिए लड़कियों का करती थी ब्रेनवॉश
