फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa: Sensation due to bomb found in bus stand

Rewa: बस स्टैंड में बम मिलने से सनसनी, ट्रैफिक रोका और वेटिंग हॉल कराया खाली, फिर ये हुआ

Thu, 03 Nov 2022 11:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 03 Nov 2022 11:12 PM IST
सार

रीवा के रेवांचल बस स्टैंड के वेटिंग हॉल में बम की सूचना मिलने के बाद सनसनी फैल गई। तुरंत पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची। पूरा बस स्टैंड खाली कराया गया। 

विज्ञापन
Rewa: Sensation due to bomb found in bus stand
रेवांचल बस स्टैंड पर बम मिलने की सूचना के बाद सनसनी मच गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के रीवा के रेवांचल बस स्टैंड के वेटिंग हॉल में बम की सूचना मिलने के बाद सनसनी फैल गई। तुरंत पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची। पूरा बस स्टैंड खाली कराया गया। आसपास का ट्रैफिक रोक दिया गया। बम एक सूटकेस में था। इसके बाद टाइमर की तार काट निष्क्रिय किया गया है। आखिरी में लोगों को पता चला कि ये पुलिस की मॉकड्रिल का हिस्सा था। तब लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


रीवा पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने बताया कि 3 नवंबर को शाम 4 बजे मॉक ड्रिल कराई गई। इसका उद्देश्य था अधिकारियों व पुलिस के अंदर फुर्ती देखना। साथ ही लोगों की जागरूकता भांपना। प्लानिंग के मुताबिक पुलिस टीम के एक सदस्य ने सिविल ड्रेस में जाकर पुराने बस स्टैंड के वेटिंग हॉल में अटैची रख दी थी। काफी देर तक संदिग्ध अटैची रखी रही। फिर कुछ जागरूक लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर भीड़ लग लग गई। 
विज्ञापन


भसीन ने बताया कि बम की सूचना पर शाम 5 बजे सिविल लाइन थाने के टीआई हितेन्द्रनाथ शर्मा मौके पर पहुंचे। उनकी टीम ने सबसे पहले बस स्टैंड खाली करा लिया। बम स्क्वॉड भी मौके पर पहुंच गई थी। पुराने बस स्टैंड में ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया। दावा है कि पुलिस के बताए समय अनुसार 30 मिनट के अंदर बम स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंचकर अटैची को अपने कब्जे में ले लिया। उसमें विस्फोटक मिला। टीम ने टाइमर का तार काटकर बम निष्क्रिय किया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक के भरोसे पर सिविल लाइन पुलिस खरी उतरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed