फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa People caught the thief who was stealing every day in the city and handed him over to the police

Rewa Crime News: "भागा भागा भागा" चोर निकल कर भागा; आरोप लगा तो लोगों से चंगुल छुड़ाकर नौ दो ग्यारह हो गया

Thu, 31 Aug 2023 04:28 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिवा Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Thu, 31 Aug 2023 04:28 PM IST
सार

रीवा शहर में आए दिनों चोरी की वारदात हो रही थी। बड़ी मशक्कत के बाद कुछ लोगों ने चोर को जैस ही पकड़ा तो वह चंगुल से छुड़ाकर छत से कूदकर भाग गया। थोड़ी देर बाद सिरमौर चौराहा से चोर को दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
Rewa People caught the thief who was stealing every day in the city and handed him over to the police
पुलिस और लोगों को चकमा देकर कई बार चोर फरार हुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के रीवा शहर में थाना क्षेत्र स्थित एक घर में सोना और नगदी की चोरी करके एक चोर ने लोगों के नाक में दम कर दिया। वारदात के बाद किसी कदर लोगों ने चोर को पकड़ लिया। लेकीन पूछताछ के दौरान वह छत से कूद-फांद कर भाग निकला। कुछ ही देर बाद कड़ी मशक्कत करके लोगों ने एक बार फिर उसे सिरमौर चौराहा से दबोच लिया। इस दौरान वहा पर काफी भीड़ भी एकत्र हो गई। देखते ही देखते मौके पर तत्काल अमहिया थाने से दो पुलिस कर्मी भी पहुंच गए और चोर को बाइक पर बैठाकर अपने साथ थाने ले गए। लेकिन चंद मिनटों में ही वह पुलिस को भी चकमा देकर थाने से रफूचक्कर हो गया और पुलिस देखती की देखती रह गई।

विज्ञापन


घर से चोरी हुआ था कथित सोना और नगदी
मामला शहर के समान थाना क्षेत्र स्थित आजाद नगर का है। यहां पर रहने वाले विश्वराम मिश्रा के मकान में दो किराएदार रहते है। अंतिका पटेल और एक सोनी परिवार। बीते दिनो सोनी परिवार के घर उनका उनका भांजा अशोक सोनी घूमने गया था। इसके बाद वह वापस लौट आया, इसी दौरान अंतिका पटेल के मकान से अचानक कथित चार तोला सोना और 15 हजार नगदी पार हो गया। मकान मालिक विश्वराम मिश्रा और अंतिका पटेल को पड़ोस में रहने वाले सोनी परीवार के भांजे अशोक सोनी पर शक हुआ, जिसके बाद उसे वापस बुलाया गया। उसके वापस आते ही वहां मौजूद लोगों ने जब उसे पकड़कर पूछताछ की; तो वह छत से कूद फांद कर फिर भाग निकला
विज्ञापन


पहले लोगों ने पकड़ा तो चंगुल छुड़ाकर भागा; दोबारा फिर दबोचा 
युवक के भागने के बाद लोगों ने उसकी काफी खोजबीन की। कुछ घंटो बाद वह दोबारा सिरमौर चौराहा के समीप खड़ा मिला। लोगों ने उसे देखते ही कड़ी मशक्कत कर दबोच लिया। इस दौरान बीच सड़क पर भीड़ एकत्र हो गई। देखते ही देखते मौके पर अमहिया थाना पुलिस के दो जवान भी वहां पहुंच गए और बड़ी फुर्ती के सात उसे बाइक में बिठाकर अमहिया थाने ले गए। कुछ देर बाद पकड़े गए युवक अशोक सोनी ने लघुशंका जाने का बहाना बनाया और पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गया। पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लाई थाने; वहा से भी चकमा देकर हुआ फरार
मामले पर एडिशन एसपी ने बताया की युवक अशोक सोनी अपने मामा के घर घूमने गया था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली अंतिका पटेल के मकान से कुछ सामाग्री चोरी की हुई थी। आशंका होने पर उन्होंने ने अशोक को घर बुलाया था। लेकिन पूछताछ के दौरान वह भाग निकला। बाद में उसे दोबारा सिरमौर  चौराहे के समीप पकड़ा गया; तभी अमहिया थाना के दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। युवक को पकड़कर थाने ले गए, लेकिन लघुशंका जाने के बहाने यूवक वहां से भाग गया। समान थाने में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस की एक टीम यूवक को पकड़ने के लिए मनगवां रवाना की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed