फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa district in charge held for allegedly assaulting Class 9th student at private lodge for 5 days

मध्यप्रदेश: शादी का झांसा देकर थाना प्रभारी ने 15 साल की लड़की को बनाया हवस का शिकार

Wed, 01 Aug 2018 10:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Updated Wed, 01 Aug 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
Rewa district in charge held for allegedly assaulting Class 9th student at private lodge for 5 days

रीवा जिले के मऊगंज 45 साल के थाना प्रभारी महेन्द्र मिश्रा को 15 साल एक लड़की को शादी का झांसा देकर उससे बलात्कार करने के मामले में आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मऊगंज के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह ने बताया, ‘15 साल की लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में मऊगंज थाना प्रभारी उपनिरीक्षक महेन्द्र मिश्रा को सोमवार रात भारतीय दण्ड संहिता की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया और मंगलवार को उसे मऊगंज के अपर सत्र न्यायाधीश मनीष पाटीदार की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।’ 

विज्ञापन


रीवा जिला मुख्यालय से मऊगंज करीब 60 किलोमीटर दूर है और मिश्रा पहले से ही शादीशुदा हैं। यह मामला तब सामने आया जब 15 साल की लड़की सोमवार शाम को मऊगंज पुलिस स्टेशन पहुंची। उसने पुलिस को अपनी आप-बीती सुनाई। लड़की ने बताया कि मिश्रा 26 जुलाई को कथित तौर पर उसे एक प्राइवेट लॉज में लेकर गया और पांच दिनों तक उसका बलात्कार किया। मऊगंज में पोस्टिंग होने के बाद से मिश्रा यहां रह रहा था।
विज्ञापन


मिश्रा की टीनेजर से मुलाकात तीन महीने पहले रीवा कोतवाली में पोस्टिंग के दौरान हुई थी। आत्महत्या के लिए उकसाने के एक मामले में लड़की के पिता से पूछताछ के दौरान मिश्रा परिवार के संपर्क में आया। सिंह ने कहा, 'लड़की का कथित आरोप है कि मिश्रा ने 26 जुलाई को लॉज में उसके साथ संबंध बनाए। उसने वादा किया कि वयस्क होने पर वह उससे शादी कर लेगा।' साल 2014 में सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद मिश्रा पुलिस फोर्स में शामिल हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed