{"_id":"63ecc2121a3a472f3100c262","slug":"rewa-cancer-patient-harassed-by-neighbors-came-to-plead-with-shivraj-2023-02-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rewa: शिवराज से गुहार लगाने पहुंची पड़ोसियों से प्रताड़ित कैंसररोगी, सीएम ने मंच से कहा- तुम्हें न्याय मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewa: शिवराज से गुहार लगाने पहुंची पड़ोसियों से प्रताड़ित कैंसररोगी, सीएम ने मंच से कहा- तुम्हें न्याय मिलेगा
Wed, 15 Feb 2023 04:59 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 15 Feb 2023 04:59 PM IST
सार
रीवा पहुंचे सीएम शिवराज से गुहार लगाने किरण गुप्ता उनके कार्यक्रम में पहुंच गईं। जहां सीएम के उद्बोधन के दौरान बीच में महिला ने चिल्लाना शुरू कर दिया। बैरिकेड्स के पास खड़ी होकर कागज लहराने लगी।
विज्ञापन
महिला ने सीएम के संबोधन के दौरान कागज लहराए।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के रीवा के चोरहटा हवाई पट्टी का शिलान्यास करने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को रीवा पहुंचे। सीएम जब भाषण दे रहे थे, तभी बीच में एक महिला बोल पड़ी और सीएम शिवराज से न्याय की गुहार लगाने लगी। सीएम ने मंच से ही उसकी बात को सुनने का भरोसा दिलाया और कहा की तुम्हें न्याय मिलेगा।
विज्ञापन
सीएम के कार्यक्रम में गुहार लगाने पहुंची महिला।
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कटनी जिले की रहने वाली महिला किरण गुप्ता कैंसर से जूझ रही हैं, जिन्हें पहले ही सीएम की योजना का लाभ मिल चुका है। लेकिन महिला के पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों के द्वारा उसके साथ मारपीट की गई और अभद्रता भी की गई। महिला ने कटनी पुलिस से भी शिकायत की, पर आरोपियों को कोई सजा नहीं मिली। बुधवार को रीवा पहुंची सीएम शिवराज से गुहार लगाने किरण गुप्ता उनके कार्यक्रम में पहुंच गई। जहां सीएम के उद्बोधन के दौरान बीच में महिला ने चिल्लाना शुरू कर दिया। बैरिकेड्स के पास खड़ी होकर कागज लहराने लगी। इस पर सीएम शिवराज ने अपना भाषण रोककर महिला को काह कि उसकी बात बी सुनी जाएगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी रीवा पहुंचे थे और सीएम शिवराज के द्वारा मंच को संबोधित किया जा रहा था। इस दौरान सीएम शिवराज महिला सशक्तिकरण की बात कर रहे थे। तभी एक महिला और उसने अपनी समस्या का रोना रो दिया। सीएम शिवराज उसकी समस्या के निराकरण को लेकर मंच से ही आवाज दे दी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी रीवा पहुंचे थे और सीएम शिवराज के द्वारा मंच को संबोधित किया जा रहा था। इस दौरान सीएम शिवराज महिला सशक्तिकरण की बात कर रहे थे। तभी एक महिला और उसने अपनी समस्या का रोना रो दिया। सीएम शिवराज उसकी समस्या के निराकरण को लेकर मंच से ही आवाज दे दी।
