{"_id":"58d63c674f1c1bb6681a7a2b","slug":"real-estate-related-appraisals-will-come-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश में रीयल एस्टेट से जुड़े अप्रूवल आयेंगे लोक सेवा के दायरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश में रीयल एस्टेट से जुड़े अप्रूवल आयेंगे लोक सेवा के दायरे में
amarujala.com, Presented By- अभिषेक तिवारी
Updated Sat, 25 Mar 2017 03:57 PM IST
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान
प्रदेश में रीयल एस्टेट से संबंधित अप्रूवल अब लोक सेवा गांरटी अधिनियम के अंतर्गत आयेंगे। इसके लिए मुख्य सचिव सीबी सिंह की अगुवाई में एक टीम गठित की जाएगी, जो हरेक अप्रूवल के लिए समय सीमा तय करेगी। प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने इस बात की घोषणा क्रेडाई द्वारा आयोजित किए गए एमपीकॉन के उद्घाटन के दौरान की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, इसमें रीएल एस्टेट के लोगों को जोड़ा जाएगा। चौहान ने यह भी कहा कि इसमें डेवलपर्स को सहूलियत दी जाएंगी, और सरकार समय-समय पर निवेश करने आए उद्यमियों की समस्यायें सुनती रहेगी। उन्होंने कहा सरकार मध्यप्रदेश के गरीब वर्ग के लिए 20 लाख घर बनायेगी। इसके लिए सरकार ने डेवसपर्स की मदद लेगी।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने बताया कि निवेशकों को भोपाल में जमीन दिखाई जा चुकी है, साथ ही सरकार और उद्योगपति के बीच इस बारे में कई चरणों में बात की जा चुकी है।
विज्ञापन
