फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam: Security lapses at Ratlam railway station, miscreants openly seen fighting with knives

Ratlam: रतलाम रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा में चूक, बदमाश खुलेआम चाकू लहराकर मारपीट करते नजर आए

Sun, 26 Feb 2023 10:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 26 Feb 2023 10:47 PM IST
सार

रतलाम रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था की रविवार रात पोल खुल गई। यहां दो बदमाश खुलेआम चाकू लेकर यात्रियों को डराते-धमकाते और मारपीट करते नजर आए। 

विज्ञापन
Ratlam: Security lapses at Ratlam railway station, miscreants openly seen fighting with knives
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

देशभर के जाने-माने रतलाम रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था की रविवार रात पोल खुल गई। यहां दो बदमाश खुलेआम चाकू लेकर यात्रियों को डराते-धमकाते और मारपीट करते नजर आए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसने रेलवे स्टेशन परिसर में आरपीएफ और जीआरपी की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।
विज्ञापन


यह घटना रेलवे स्टेशन परिसर में प्लेटफॉर्म नंबर दो पर स्थित टिकट खिड़की के बाहरी परिसर की है। यहां दो बदमाशों ने खुलेआम चाकू लहराते हुए दो युवकों की जमकर पिटाई कर दी। दोनों युवक, बदमाशों से रहम की भीख मांगते रहे, लेकिन वह खुलेआम उनकी पिटाई करते रहे और चाकू से हमला करने की कोशिश करते रहे। मारपीट का यह वीडियो पास से गुजर रहे किसी यात्री ने बना दिया जो आप सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


बड़ी बात यह कि दोनों ही युवकों को बचाने कोई भी आगे नहीं आया और लोग तमाशबीन बनकर, विवाद देखते रहे। हालांकि विवाद की स्पष्ट वजह सामने नहीं आ पाई है। वहीं आसपास सिविल ड्रेस में खड़े आरपीएफ के जवानों ने दोनों बदमाशों को पकड़ कर जमकर सबक सिखाया और उन्हें जीआरपी पुलिस को सौंप दिया है। गिरफ्त में आया बदमाश सद्दाम खरगोन और इमरान अलीराजपुर का रहने वाला हैं, पुलिस इनके रिकॉर्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed