फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   rape in madhya pradesh

रिश्तेदार ने किया मां और बेटियों से रेप!

Tue, 25 Mar 2014 04:57 PM IST
Updated Tue, 25 Mar 2014 04:57 PM IST
विज्ञापन
rape in madhya pradesh

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले से एक मूक बधिर विधवा महिला से बलात्कार का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पति की मौत के बाद पीड़िता अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ एक रिश्तेदार के यहां रह रही थी। यहीं रिश्तेदार उस पीड़िता से लम्बे समय से दुराचार कर रहा था।

मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी ने पीड़िता की दोनों नाबालिग बेटियों से भी दुष्कर्म की कोशिश की।

पत्नी ने करवाया गिरफ्तार

rape in madhya pradesh

इस पूरे मामले की जानकारी जब आरोपी की पत्नी को हुई तो उसने खुद थाने पहुंच कर पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता दस साल पहले पति की मौत के बाद से दोनों बेटियों के आरोपी के यहां रह रही थी। आरोपी श्यामसुंदर महिला का कई साल से शारीरिक शोषण कर रहा था। कुछ समय बाद श्यामसुंदर की नजर महिला की बेटियों पर पड़ गई।

वह दोनों के साथ छेड़छाड़ करने लगा। कुछ दिन तक तो दोनों खामोश रहीं, लेकिन दोनों ने श्यामसुंदर की करतूत के बारे में अपनी मां को बता दिया।

इसके बाद मामला आरोपी की पत्नी तक भी पहुंच गया और उसने खुद अपने पति को गिरफ्तार करवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed