फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rape case on Bhopal ADRM: Compassionate appointment 26-year-old woman made serious allegations against Gaurav Singh

भोपाल: ADRM पर महिला सहकर्मी ने लगाया शारीरिक शोषण का आरोप, गौरव सिंह पर रेप का मामला दर्ज

Sun, 08 May 2022 07:39 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 08 May 2022 07:39 AM IST
सार

पश्चिम मध्य रेलवे जोन के भोपाल मंडल के अतिरिक्त मंडल रेलवे प्रबंधक (एडीआरएम) गौरव सिंह पर दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। रेलवे में अनुकंपा पर नियुक्त 26 वर्षीय महिला हाथ की नस काट कर थाने पहुंची, जहां से पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। काउंसलिंग में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया।

विज्ञापन
Rape case on Bhopal ADRM: Compassionate appointment 26-year-old woman made serious allegations against Gaurav Singh
एडीआरएम गौरव सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम मध्य रेलवे जोन भोपाल मंडल के अतिरिक्त मंडल रेलवे प्रबंधक (एडीआरएम) गौरव सिंह पर नर्मदापुरम में दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। रेलवे में अनुकंपा पर नियुक्त 26 वर्षीय महिला हाथ की नस काट कर थाने पहुंची, जहां से पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। काउंसलिंग में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया।
विज्ञापन

 
एडीआरएम पर आरोप है कि उसने महिला को अनुकंपा नौकरी दिलाने के दौरान दुष्कर्म किया। आरोपी मार्च 2021 में नौकरी लगने के बाद भी लगातार शोषण कर रहा था। महिला ने बताया कि दो महीने पहले उसकी शादी हरदा में हुई, इसके बाद भी आरोपी उसे परेशान कर रहा था। पीड़िता ने हाथ की नस काट कर आत्महत्या का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने महिला का इलाज कराने के बाद वन स्टाफ सेंटर में काउंसलिंग कराई। जहां पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया। आरोपी गौरव सिंह सागर का रहने वाला है और शादीशुदा है।  
विज्ञापन

 
पीड़िता के पिता रेलवे में नौकरी करते थे। दो साल पहले उनकी मृत्यु हो गई थी। कोरोनाकाल में मां भी मृत्यु हो गई। पिता की जगह महिला को अनुकंपा नौकरी मिली। गौरव सिंह ने महिला का ट्रांसफर पहले भोपाल से हरदा और फिर हरदा से भोपाल कराया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एसडीओपी पराग सैनी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। काउंसलिंग में दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया। मामला भोपाल का है, इसलिए डायरी वहां भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed