फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rani Sati temple constructed at Sendhwa fort activists protest over glorification of social evil

ऐतिहासिक सेंधवा किले में सती मंदिर बनने का विरोध, हजारों लोगों की आस्था से जोड़ा मामला

Wed, 07 Feb 2018 06:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Wed, 07 Feb 2018 06:09 PM IST
विज्ञापन
Rani Sati temple constructed at Sendhwa fort activists protest over glorification of social evil
सेंधवा किला
मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक सेंधवा किले में 'रानी सती मंदिर' बनाए जाने का बरवानी में पुरजोर विरोध हो रहा है। इस सामाजिक बुराई के महिमामंडन को रोकने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एक अभियान चलाया है। 
विज्ञापन


हैरत की बात है कि कोर्ट की मनाही के बावजूद प्रशासन इस मंदिर के निर्माण को न सिर्फ 10 सालों तक चुपचाप देखता रहा, बल्कि अब इस पर कोई कार्रवाई करने पर भी बेरपवाह दिखा रहा है। 
विज्ञापन


हालांकि प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं, सेंधवा के एसडीओ (राजस्व) बीएस कलेश के मुताबिक अब कुछ खास नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, 'शिकायत तक की गई जब निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका था और मूर्ति की 'प्राण प्रतिष्ठा' 7 फरवरी को होनी है। मैं प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर इसे रोकने में असमर्थ हूं क्योंकि अब यह हजारों लोगों की आस्था का मुद्दा बन चुका है।' साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशासन ने 'अब इसे कानूनी रूप से वैध नहीं माना है और जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन के लिए परिस्थितियां और ज्यादा कठिन तब हो गई जब मंगलवार को प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के मौके पर राज्य सरकार के मंत्री अंतर सिंह आर्य पहुंचे। आर्य से जब पूछा गया कि क्या वह इसे एक गैरकानूनी प्रथा और सामाजिक बुराई नहीं मानते? तो उन्होंने तुरंत जवाब दिया कि वह 'इसका कड़ा विरोध करते हैं।' तब वह इस उत्सव में शामिल क्यों हुए? तो मंत्री जी ने कहा कि, 'वह दरअसल सेंधवा नगरपालिका में आनंद उत्सव का उद्घाटन करने जा रहे थे, लेकिन सेंधवा नगरपालिका के अध्यक्ष बसंती बाई यादव समेत कुछ गणमान्य लोगों से मिलने के लिए रुक गए।' 

उन्होंने कहा कि, 'मेरा इस शोभा यात्रा से कोई लेना-देना नहीं है। मुझे तो यह भी नहीं मालूम था कि इस मंदिर के खिलाफ शिकायत की गई है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed