फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: 'Love Jihad' case again in Indore; Warish befriended a woman by posing as 'Veeru' and pressured her to

इंदौर : इंदौर में फिर लव जिहाद, वीरु बताकर वारिश ने की दोस्ती, बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

Fri, 28 Aug 2026 01:07 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 28 Aug 2026 01:07 PM IST
सार

इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। यहां वारिश नामक युवक ने खुद को वीरू बताकर पहले एक युवती से दोस्ती की, फिर शारीरिक शोषण कर उसके अश्लील वीडियो बना लिए।

विज्ञापन
Indore: 'Love Jihad' case again in Indore; Warish befriended a woman by posing as 'Veeru' and pressured her to
लव जिहाद - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इंदौर में फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती की। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और ब्लैकमेल कर धर्म बदलने का दबाव बनाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

 

आरोपी का नाम वारिश है, लेकिन उसने वीरू बताकर लसूडिया क्षेत्र में रहने वाली युवती से दोस्ती की थी। छह महीने तक दोनों मिलते रहे और फिर आरोपी युवती को फिल्म दिखाने के बहाने होटल में ले गया। वहां उसने शारीरिक संबंध बनाए और उसके वीडियो भी बना लिए।

विज्ञापन



युवती ने वीडियो हटाने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने फोटो नहीं हटाए। युवती ने युवक से शादी की बात की तो उसने दूरी बनाना शुरू कर दी। इस बीच युवती को पता चला कि वह दूसरी युवती से शादी करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बाद में वारिश ने युवती से कहा कि वह शादी करने के लिए तैयार है, लेकिन वह मुस्लिम है और उसे धर्म बदलना होगा। इसके बाद युवती ने कहा कि वह पुलिस से उसकी शिकायत करेगी तो आरोपी ने युवती के आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देना शुरू कर दी।



इसके बाद युवती ने चुप्पी साध ली, लेकिन कुछ दिनों पहले पता चला कि आरोपी ने युवती के फोटो वायरल कर दिए हैं। इसके बाद युवती ने यह बात अपनी बहन को बताई। बहन ने थाने में जाकर शिकायत करने की सलाह दी। इसके बाद युवती थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed