फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   bhopal hamidia hospital jail ward restart prisoners security

भोपाल: हमीदिया अस्पताल में फिर शुरू होगा ‘जेल वार्ड‘, बंदियों की सुरक्षा होगी सख्त; 2021 में किया गया था बंद

Fri, 28 Aug 2026 04:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 28 Aug 2026 04:17 PM IST
सार

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में कैदियों की सुरक्षा के लिए वर्ष 2021 में बंद किया गया विशेष जेल वार्ड दोबारा शुरू करने की तैयारी है। जेल विभाग ने स्वास्थ्य विभाग को प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया शुरू की है। नया वार्ड केवल बंदियों के लिए आरक्षित रहेगा, जिससे निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।

विज्ञापन
bhopal hamidia hospital jail ward restart prisoners security
हमीदिया अस्पताल में फिर शुरू होगा जेल वार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले कैदियों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए जेल विभाग ने एक अहम फैसला लिया है। साल 2021 में बंद हुए विशेष जेल वार्ड को दोबारा शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस वार्ड के बंद होने के बाद से बीमार आरोपियों और कैदियों को आम मरीजों के बीच सामान्य वार्डों में भर्ती करना पड़ रहा था, जिससे भारी भीड़ के बीच पुलिस को उनकी कड़ी निगरानी करने में खासी मशक्कत करनी पड़ती थी। 
विज्ञापन


भोपाल सेंट्रल जेल के अधीक्षक मानेंद्र सिंह के अनुसार, जेल वार्ड को पुनः शुरू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक कर वार्ड के लिए नई जगह, बिस्तरों की संख्या और सुरक्षा के तमाम आयाम तय किए जाएंगे। प्रस्तावित जेल वार्ड पूरी तरह से सुरक्षित और केवल बंदियों के लिए आरक्षित होगा। यहां भोपाल सेंट्रल जेल समेत प्रदेश की अन्य जेलों से गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लाए जाने वाले सजायाफ्ता और विचाराधीन कैदियों को ही रखा जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल में बीएसएनएल के दो इंजीनियर को 1.50 लाख की रिश्वत लेते सीबीआई ने दबोचा
विज्ञापन
विज्ञापन


नया जेल वार्ड बनने से मिलेंगे ये तीन बड़े फायदे
निगरानी आसान हो जाएगी। अलग-अलग वार्डों में फैले कैदियों को एक ही सुरक्षित स्थान पर रखने से उन पर चौबीसों घंटे पैनी नजर रखना बेहद आसान हो जाएगा। कैदियों का आम मरीजों और बाहरी लोगों से सीधा संपर्क लगभग खत्म हो जाएगा, जिससे सुरक्षा में सेंध लगने या किसी साजिश का खतरा न्यूनतम हो जाएगा। पुलिस जवानों को पूरे अस्पताल परिसर में अलग-अलग जगह तैनात करने की मजबूरी समाप्त होगी। सुरक्षाकर्मियों का पूरा फोकस केवल जेल वार्ड पर रहेगा, जिससे मैनपावर का बेहतर उपयोग हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed