{"_id":"5ee9b4398ebc3e42ef42e633","slug":"rajya-sabha-election-bjp-will-count-its-mlas-on-the-pretext-of-food-on-wednesday-mockpoll-in-the-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा सतर्क, भोजन के बहाने विधायकों की होगी गिनती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा सतर्क, भोजन के बहाने विधायकों की होगी गिनती
Wed, 17 Jun 2020 11:42 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश विधानसभा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा चुनाव में दो सीटों पर जीत तकरीबन तय होने के बाद भी भाजपा पूरी तरह सतर्क है। वह विधायकों के मामले में कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहती है। इस बात का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि मतदान 19 जून को होना है, लेकिन उसने विधायकों को 17 जून की शाम को ही भोपाल पहुंचने को कह दिया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, रात का भोजन पार्टी दफ्तर में किया जाएगा, जिसमें विधायकों की गिनती की जाएगी। दिल्ली से केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर व पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीजे पांडा और प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे भी भोपाल आएंगे।
विज्ञापन
दोनों नेता विधायकों से मुलाकात के बाद 19 जून की दोपहर के बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे। भाजपा ने पार्टी दफ्तर में 18 जून को शाम छह बजे विधायक दल की बैठक का आयोजन किया है। भाजपा यहां मॉकपोल करवा कर संख्या बल देखना चाहती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 19 जून को होगा राज्यसभा की 18 रिक्त सीटों के लिए चुनाव, उसी दिन आएगा परिणाम
भाजपा की तरफ से सभी वरिष्ठ नेताओं को यह जिम्मा सौंपा गया है कि वे अपने जिले व क्षेत्र के विधायकों के लगातार संपर्क में रहें, ताकि कुछ गड़बड़ न हो सके। बता दें कि, राज्यसभा की दो सीटों के लिए भाजपा की तरफ से ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।
वहीं, इस बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नेता भी पहुंच सकते हैं। दूसरी तरफ, पूर्व विधायक राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव के साथ बदनावर के कांग्रेसी नेताओं ने मंगलवार को भाजपा की सदस्यता ली।
कोरोना संक्रमित कांग्रेस विधायक ने कहा, पीपीई किट पहनकर दूंगा वोट
कोरोना संक्रमित कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने कहा है कि वह राज्यसभा चुनाव में वोट करेंगे, क्योंकि वोट देना उनका अधिकार है। उन्होंने कहा है कि वह पीपीई किट पहनकर मतदान करेंगे, ताकि बाकि लोग सुरक्षित रहें। कांग्रेस विधायक ने कहा कि जो भी प्रोटोकॉल है, उसका पालन किया जाएगा। यदि एक के बजाय दो किट भी पहननी पड़ी, तो पहनूंगा और वोट दूंगा।
यह भी पढ़ें: राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर शिवराज सिंह चौहान से पूछे कई सवाल
दूसरी तरफ, राज्यसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह व फूल सिंह बरैया विधानसभा पहुंचे। उन्होंने चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर और विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह से तैयारियों का जायजा लिया।
