Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two Killed, Two Seriously Injured in Head-On Motorcycle Collision in Umaria

एमपी: उमरिया में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो चालकों की मौके पर मौत; दो गंभीर घायल

Tue, 10 Nov 2026 06:57 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Tue, 10 Nov 2026 06:57 PM IST
सार

उमरिया के चंदिया थाना क्षेत्र में बहरघटा के पास सोमवार शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में दोनों बाइक चालकों राकेश यादव और बारे लाल यादव की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

 

विज्ञापन
Two Killed, Two Seriously Injured in Head-On Motorcycle Collision in Umaria
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया। जिले के चंदिया थाना क्षेत्र में सोमवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बहरघटा के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक चालकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम बहरघटा के पास दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने से आ रही थीं। इसी दौरान दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


पढे़ं; सात साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद सिर कुचलकर हत्या, दोनों आरोपी हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों की पहचान बहरघटा निवासी राकेश यादव और कटनी जिले के निवासी बारे लाल यादव के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों मोटरसाइकिलों पर कुल चार लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों की निगरानी में दोनों का इलाज जारी है।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे शव
पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए थे। मंगलवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिए गए। हादसे की खबर से दोनों परिवारों में शोक छा गया। अचानक हुई इस घटना से परिजन गहरे सदमे में हैं।

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
चंदिया पुलिस ने दोनों मृतकों के मामले में मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर किन परिस्थितियों में हुई और दुर्घटना की वजह क्या रही, इसका पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed