Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Devotees Gather at Kubereshwar Dham for Special Treasure Worship and Grand Annakoot Festival

सीहोर: कुबेरेश्वरधाम में पांच दिन तक गूंजे भक्ति के स्वर, हजारों श्रद्धालुओं ने किया बाबा कुबेर भंडारी का पूजन

Tue, 10 Nov 2026 06:51 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Tue, 10 Nov 2026 06:51 PM IST
सार

सीहोर के कुबेरेश्वरधाम में दीपावली पर पांच दिवसीय दीपोत्सव मनाया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा कुबेर भंडारी का खजाना पूजन किया। अब पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में 56 भोग, गौ पूजन और महाप्रसादी के साथ अन्नकूट महोत्सव आयोजित होगा।

 

विज्ञापन
Sehore: Devotees Gather at Kubereshwar Dham for Special Treasure Worship and Grand Annakoot Festival
पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में कुबेरेश्वरधाम में दीपोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

दीपों की जगमगाती रोशनी, भक्ति में डूबे श्रद्धालु और मंदिर परिसर में गूंजते जयकारों के बीच दीपावली के पावन अवसर पर चितावलिया हेमा स्थित कुबेरेश्वरधाम में भव्य दीपोत्सव मनाया गया। इस दौरान धाम में श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा कुबेर भंडारी के समक्ष विशेष खजाना पूजन किया और प्रसाद स्वरूप खजाना प्राप्त कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

पांच दिनों तक गूंजे भक्ति और आराधना के स्वर
अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में कुबेरेश्वरधाम में लगातार पांच दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। दीपोत्सव के दौरान पूरा धाम रंग-बिरंगी रोशनी, विद्युत झालरों और आकर्षक सजावट से जगमगाता रहा। बाबा कुबेर भंडारी के दर्शन और विशेष पूजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। विठलेश सेवा समिति की ओर से पंडित विनय मिश्रा, पंडित समीर शुक्ला सहित अन्य सदस्यों ने श्रद्धालुओं को खजाना वितरित किया। भक्तों ने इसे बाबा का आशीर्वाद मानते हुए श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया।

विज्ञापन


गौ माता की सेवा में समाहित है सुख-समृद्धि का संदेश
इस अवसर पर पंडित प्रदीप मिश्रा ने गोवर्धन पूजा के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति और समस्त जीव-जंतुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। भगवान श्रीकृष्ण ने भी प्रकृति, गौवंश और जीवमात्र के सम्मान का संदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं:  सात साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद सिर कुचलकर हत्या, दोनों आरोपी हिरासत में

उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में गौ माता के शरीर में समस्त देवी-देवताओं का वास माना गया है। गौ माता की सेवा और पूजन से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आत्मिक आनंद की अनुभूति होती है। गाय को मां लक्ष्मी का स्वरूप भी माना गया है। जिस प्रकार मां लक्ष्मी जीवन में सुख-समृद्धि प्रदान करती हैं, उसी प्रकार गौ माता अपने दूध के माध्यम से मानव जीवन को स्वास्थ्य रूपी धन देती हैं।

उन्होंने कहा कि गौ माता केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि मानव जीवन और प्रकृति के संतुलन का भी महत्वपूर्ण आधार हैं। कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा पर गोवर्धन पूजा के माध्यम से इसी भावना को अभिव्यक्त किया जाता है।

56 भोग से सजेगा गिरिराज गोवर्धन का दिव्य स्वरूप
दीपोत्सव के बाद अब कुबेरेश्वरधाम में भव्य अन्नकूट महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि आगामी दिनों में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में मंदिर परिसर में बृजधाम जैसी मनोहारी छटा दिखाई देगी। इस अवसर पर गोवर्धन पर्वत का आकर्षक स्वरूप तैयार किया जाएगा, जिसे 56 प्रकार के भोग से सजाया जाएगा। पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं।

रंगोली, गौ पूजन और महाप्रसादी बनेगी आकर्षण
महोत्सव के दौरान समिति की महिला सदस्यों और श्रद्धालुओं की ओर से गौ पूजन, आकर्षक रंगोली और विशेष सजावट की जाएगी। अन्नकूट दर्शन के बाद गौ माता और गोवर्धननाथ जी की आरती होगी। इसके बाद श्रद्धालुओं को महाप्रसादी वितरित की जाएगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार अन्नकूट महोत्सव में भगवान श्रीकृष्ण को 56 अथवा 108 प्रकार के पकवानों का भोग लगाया जाता है। विभिन्न मिष्ठान, व्यंजन और सब्जियों से तैयार भोग को आकर्षक ढंग से सजाया जाता है। यही विविधता इस महोत्सव को विशेष बनाती है। प्रतिवर्ष दीपोत्सव के बाद आयोजित होने वाले इस आयोजन में हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस बार भी भक्तों में अन्नकूट महोत्सव को लेकर विशेष उत्साह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed