फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajya Sabha MP Vivek Tankha asked questions to Shivraj Singh Chauhan over Madhya Pradesh Cabinet extension

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर शिवराज सिंह चौहान से पूछे कई सवाल

Tue, 21 Apr 2020 01:43 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Tue, 21 Apr 2020 01:43 PM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha MP Vivek Tankha asked questions to Shivraj Singh Chauhan over Madhya Pradesh Cabinet extension
शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कई सवाल किए हैं। विवेक तन्खा ने ट्वीट किया कि "शिवराज जी, कैबिनेट के संबंध में मेरे सुझावों को 'आंशिक' रूप से ही मानने के लिए धन्यवाद परंतु संविधान की धारा 164-1ए के अनुसार न्यूनतम 12 मंत्री होने चाहिएं"।
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा, 'भाजपा को संवैधानिक प्रावधानों से परहेज क्यों है? पहली बार चारों महानगरों से मूल भाजपा का प्रतिनिधि क्यों नहीं? ऑपरेशन कमल के महत्वपूर्ण किरदार कैसे छूट गए? वरिष्ठतम नेता और पूर्व एलओपी भी शामिल नहीं। ,,,,,इस  आशा के साथ की प्रदेश में मौत का तांडव रुकेगा और हम कोरोना से जंग जीतेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने साधा शिवराज पर निशाना
मध्यप्रदेश के कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने भी शिवराज सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया कि प्रदेश में कोरोना महामारी के दौरान मास्क पहनना हर नागरिक के लिए अनिवार्य है। लेकिन आज मंत्रिमंडल गठन के दौरान आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज जी से लेकर मंत्रियो तक ने मास्क नहीं पहना। नियमों के उल्लंघन पर सभी पर प्रकरण दर्ज हो और कार्रवाई हो।
 


शिवराज सिंह चौहान ने 29 दिन बाद मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। सिंधिया समर्थक दो और भाजपा के तीन विधायकों को राज्यपाल लालजी टंडन ने राजभवन में मंत्री पद की शपथ दिलाई। भाजपा से नरोत्तम मिश्रा, मीना सिंह और कमल पटेल ने जबकि सिंधिया गुट से तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत ने शपथ ली। 

हालांकि, सिलावट और गोविंद सिंह विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हो चुके हैं। उन्हें छह महीनों के अंदर विधानसभा का सदस्य बनना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed