{"_id":"5ed4f5c18ebc3e90a24a75af","slug":"elections-will-be-held-on-june-19-for-18-seats-in-rajya-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 जून को होगा राज्यसभा की 18 रिक्त सीटों के लिए चुनाव, उसी दिन आएगा परिणाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
19 जून को होगा राज्यसभा की 18 रिक्त सीटों के लिए चुनाव, उसी दिन आएगा परिणाम
Mon, 01 Jun 2020 08:43 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 01 Jun 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
राज्यसभा चुनाव की घोषणा
- फोटो : PTI
निर्वाचन आयोग ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण स्थगित किए गए राज्यसभा चुनावों के संबंध में फैसला ले लिया है। ये चुनाव 19 जून को आयोजित किए जाएंगे। बता दें कि आयोग ने कोविड-19 का हवाला देते हुए 26 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव स्थगित कर दिए थे। इस चुनाव की मतगणना 19 जून की ही शाम पांच बजे होगी।
विज्ञापन
बता दें कि राज्यसभा की 55 सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होना था लेकिन 37 उम्मीदवार चुनाव लड़े बिना ही पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए, जबकि 18 सीटों के लिए चुनाव होना है। ये सीटें आंध्र प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, मणिपुर, राजस्थान, गुजरात और मेघालय से हैं।
विज्ञापन
तीन महीने बाद हुई चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी गई। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि 18 रिक्त राज्यसभा सीटों के लिए 19 जून को चुनाव होगा और चुनाव के परिणाम भी इसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Elections to Council of States (Rajya Sabha) to fill 18 seats from States of Andhra Pradesh, Gujarat, Jharkhand, Madhya Pradesh, Manipur, Meghalaya&Rajasthan to be held on 19th June, 2020. Counting of votes shall take place at 5 pm on day of election: Election Commission of India pic.twitter.com/YRLnsz0tV0
— ANI (@ANI) June 1, 2020
इन राज्यों की सीटों पर होने हैं चुनाव
बता दें कि आंध्र प्रदेश की चार सीटों पर चुनाव होना है वहीं, झारखंड की दो, मध्यप्रदेश की तीन, मणिपुर की एक, मेघालय की एक, राजस्थान की तीन सीटों पर चुनाव होना है। इन सीटों के लिए 19 जून की सुबह नौ बजे मतदान शुरू होगा जो शाम चार बजे तक चलेगा।आयोग ने स्पष्ट किया कि पहले मार्च की शुरुआत में होने वाले इन चुनावों के लिए नामांकन समेत सभी प्रक्रियाएं पहले से पूरी हैं और मान्य रहेंगी। केवल असल मतदान और मतगणना का काम बाकी है। बता दें कि नौ अप्रैल को छह राज्यों के 17 राज्यसभा सदस्य नौ अप्रैल को सेवानिवृत्त हो गए थे और मेघालय का एक सदस्य 12 अप्रैल को सेवानिवृत्त हुई थी।
आयोग ने यह फैसला भी लिया है राज्य के मुख्य सचिव एक वरिष्ठ अधिकारी को यह सुनिश्चित करने के लिए नियुक्त करेंगे कि चुनाव कराने के लिए व्यवस्था बनाते समय कोविड-19 की रोकथाम के उपायों के बारे में निर्देशों का अनुपालन किया जाए।.आयोग ने संबंधित राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को इन चुनावों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।