फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajya Sabha Election: BJP's Rajya Sabha candidates Kavita Patidar and Sumitra Valmik filed nominations

Rajya Sabha Election: बीजेपी की राज्यसभा उम्मीदवार कविता पाटीदार और सुमित्रा सुमित्रा वाल्मीकि ने नामांकन दाखिल किया

Tue, 31 May 2022 05:14 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 31 May 2022 05:14 PM IST
सार

भाजपा की राज्यसभा उम्मीदवार कविता पाटीदार एवं सुमित्रा सुमित्रा वाल्मीकि ने मंगलवार को विधानसभा पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। दोनों उम्मीदवारों के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद उपस्थित थे।

विज्ञापन
Rajya Sabha Election: BJP's Rajya Sabha candidates Kavita Patidar and Sumitra Valmik filed nominations
कविता पाटीदार और सुमित्रा बाल्मीकि ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश से भाजपा की राज्यसभा उम्मीदवार कविता पाटीदार एवं सुमित्रा सुमित्रा वाल्मीकि ने मंगलवार को विधानसभा पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। दोनों उम्मीदवारों के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद उपस्थित थे।
विज्ञापन

 
प्रदेश कार्यालय में राज्यसभा उम्मीदवारों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने राज्यसभा की सीटों पर मध्य प्रदेश से महिला शक्ति को प्रतिनिधित्व दिये जाने पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा की प्रत्याशी कविता पाटीदार और सुमित्रा सुमित्रा वाल्मीकि मंगलवार सुबह प्रदेश कार्यालय पहुंची। प्रदेश कार्यालय में ढोल-नगाड़ों पर थिरकते कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशियों का स्वागत किया। स्वागत के पश्चात् कविता पाटीदार एवं सुमित्रा वाल्मीकि ने पार्टी नेताओं के साथ विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

 
प्रदेश कार्यालय में राज्यसभा प्रत्याशियों का स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मध्य प्रदेश के नेतृत्व ने मिलकर प्रदेश से राज्यसभा के लिए दो महिला कार्यकर्ताओं का चयन कर सौ प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सबका साथ-सबका विकास के मंत्र के आधार पर एक ओबीसी वर्ग और एक दलित समाज की महिला कार्यकर्ता को राज्यसभा के लिए अवसर दिया है। यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मध्य प्रदेश से कविता पाटीदार और सुमित्रा वाल्मिक को राज्यसभा उम्मीदवार बनाएं जाने पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार माना और राज्यसभा उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम केंद्रीय नेतृत्व के आभारी हैं, कि हमारी दो ऐसी कार्यकर्ता जो वर्षों से दिन-रात बिना किसी पद की आकांक्षा के संगठन कार्य को आगे बढ़ा रही हैं। एक प्रदेश की महामंत्री कविता पाटीदार, जिन्होंने परिश्रम की पराकाष्ठा की और दूसरी प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित्रा वाल्मिक, जो तीन बार जबलपुर से पार्षद, एक बार एल्डरमेन, नगर निगम की अध्यक्ष और सबसे पीछे और सबसे नीचे की कार्यकर्ता रहीं। जो कि अपने लिए कोई अपेक्षा नहीं करतीं। जिन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि उनका नाम राज्यसभा के उम्मीदवार के लिए चुना जायेगा, लेकिन यह भारतीय जनता पार्टी है, जो कार्यकर्ता के परिश्रम, समर्पण और सभी वर्गों का ध्यान रखती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी दोनों बहनें प्रमाणिकता और परिश्रमपूर्वक राज्यसभा में अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगी। प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण के लिए काम करेंगी और अपने परिवार व समाज-वर्ग का सम्मान बढ़ाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed