Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kachha house suddenly collapses in Barahpan village; three killed after being buried in the debris

सिंगरौली: कच्चा मकान ढहने से तीन की मौत, मलबे में दबे आठ साल के बच्चे को डेढ़ घंटे बाद निकाला

Tue, 10 Nov 2026 08:54 AM IST
सिंगरौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: सिंगरौली ब्यूरो Updated Tue, 10 Nov 2026 08:54 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बरहपान गांव में सोमवार रात करीब 8:30 बजे कच्चा मकान ढह गया। हादसे में एक साल की बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ वर्षीय अतुल को जीवित बचा लिया गया। पुलिस और ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से करीब डेढ़ घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
 

विज्ञापन
Kachha house suddenly collapses in Barahpan village; three killed after being buried in the debris
हादसे के बाद मलबा हटाता जेसीबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। बैढ़न थाना क्षेत्र की गोभा पुलिस चौकी अंतर्गत बरहपान गांव में अचानक एक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। हादसे के वक्त घर के अंदर मौजूद चार लोग मलबे में दब गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकाला गया। इनमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ साल के बच्चे की जान बच गई।
विज्ञापन


रात 8:30 बजे अचानक ढह गया कच्चा मकान
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 8:30 बजे बरहपान गांव में एक कच्चा मकान अचानक गिर गया। उस समय घर के अंदर चार लोग मौजूद थे, जो मलबे के नीचे दब गए। घटना की सूचना मिलते ही गोभा पुलिस चौकी प्रभारी शिवम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बचाव अभियान शुरू कराया।
विज्ञापन


जेसीबी से हटाया गया मलबा, डेढ़ घंटे चला रेस्क्यू
मकान का मलबा अधिक होने के कारण लोगों को बाहर निकालने में काफी परेशानी हुई। इस बीच गांव के सरपंच चित्रकूट बैस ने तत्काल जेसीबी मशीन की व्यवस्था कराई। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर मलबा हटाना शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद चारों लोगों को बाहर निकाला जा सका। इस दौरान घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा रहे और बचाव अभियान में मदद करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन की मौत, आठ वर्षीय अतुल की बची जान
मलबे से निकाले गए लोगों की पहचान अरुण कुमार विश्वकर्मा (36), संतुलिया विश्वकर्मा (60), पुष्पा (1) और अतुल (8) के रूप में हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अरुण कुमार, संतुलिया और एक वर्षीय पुष्पा की सांसें नहीं चल रही थीं, जबकि आठ वर्षीय अतुल जीवित मिला। चारों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण के बाद तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई। हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गांव में मातम पसरा है।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे
हादसे की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी हेमंत कुमार और बैढ़न थाना प्रभारी अभिमन्यु द्विवेदी भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। घटना की जानकारी मिलने पर सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवार के बारे में जानकारी ली और हालात का जायजा लिया।


मकान गिरने की वजह अभी स्पष्ट नहीं
बरहपान गांव में हुए इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। कच्चा मकान अचानक किन परिस्थितियों में ढहा, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस और प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों की जांच की जानी है। फिलहाल घटना के बाद प्रभावित परिवार और गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed